राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- मुगलकालीन सोने के सिक्के कोरी अफवाह के सिवा कुछ नहीं

नेशनल हाईवे पर खुदाई के दौरान मुगलकालीन सिक्के पाने वाला एक भी व्यक्ति सामने नहीं आया रात में चोरी छिपे पहुंचकर खेत में खुदाई कर हरे लोग, पुरातत्व विभाग पूरे मामले से अनजान बुरहानपुर। असीरगढ़ किले क्षेत्र में मुगलकालीन सोने के सिक्के निकलने की बात महज एक कोरी अफवाह के सिवा कुछ नहीं

On: October 6, 2024 9:12 PM
Follow Us:
  • नेशनल हाईवे पर खुदाई के दौरान मुगलकालीन सिक्के पाने वाला एक भी व्यक्ति सामने नहीं आया

  • रात में चोरी छिपे पहुंचकर खेत में खुदाई कर हरे लोग, पुरातत्व विभाग पूरे मामले से अनजान

बुरहानपुर। असीरगढ़ किले क्षेत्र में मुगलकालीन सोने के सिक्के निकलने की बात महज एक कोरी अफवाह के सिवा कुछ नहीं है, लेकिन इसके बाद भी यहां रात के समय लोग पहुंचकर खुदाई कर रहे हैं। आलम यह है कि काफी जगह लोंगों ने सिक्के ढूंढने की चाह में जगह-जगह गड्ढे कर दिए हैं। जबकि न तो पुलिस और न ही पुरातत्व विभाग को वहां कुछ मिला है। पुरातत्व विभाग अफसर तो पूरे मामले से अनजान हैं। वहीं लोगों की ओर से मांग उठ रही है कि इसकी वास्तविकता की जांच की जाना चाहिए।
Sadaiv Newsपहले के समय में ऐतिहासिक असीरगढ़ किले के आसपास सिक्के मिले थे, लेकिन वर्तमान समय में ऐसा कुछ नहीं है। इसके बाद भी कईं लोग सिक्के की लालच में रातों में टॉर्च की रोशनी में खुदाई करने से नहीं चूक रहे हैं। सोशल मीडिया पर महज एक सिक्का वायरल हो रहा है, लेकिन खास बात यह है कि आज तक वह व्यक्ति ही सामने नहीं आया है जो यह कहे कि मुझे सिक्के मिले हैं, लेकिन अफवाहों का बाजार खासा गर्म है।
नेशनल हाईवे के काम के कारण हो रही खुदाई
दरअसल इंदौर इच्छापुर हाईवे पर असीरगढ़ के पास इन दिनों नेशनल हाईवे के लिए खुदाई का काम चल रहा है। इस दौरान मुगलकालीन सिक्के निकलने की अफवाह चल रही है। बताया जा रहा है कि रात के समय कुछ लोग टॉर्च लेकर सिक्के ढूंढने की कोशिश में जुटे थे और कुछ लोगों ने एक खेत में जगह जगह गड्ढे भी कर दिए थे। दो दिन पहले सिक्के निकलने की सूचना मिलने पर निंबोला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। दरअसल यह पूरी तरह कोरी अफवाह है और पुलिस ने भी इसे कोरी अफवाह बताया है। वहीं जिला पुरातत्व संरक्षण विभाग के संज्ञान में भी यह मामला नहीं है। बुरहानपुर एक ऐतिहासिक शहर है और असीरगढ़ में ऐतिहासिक किला है। इसी क्षेत्र से होकर नेशनल हाईवे गुजर रहा है। इस दौरान एक खेत में सिक्के मिलने की अफवाह शुक्रवार शाम से फैली थी। बताया जा रहा है कि रात के समय में कुछ लोग सिक्के की तलाश में खेत में खुदाई करने भी पहुंचे थे जिसके निशान यहां नजर आ रहे हैं। कुछ जगह गड्ढे कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि अब तक कोई एक व्यक्ति भी ऐसा सामने नहीं आया है जिसने यह पुष्टि की हो कि उसे सिक्के मिले हैं। इसलिए यह पूरी तरह अफवाह ही माना जा रहा है। इस अफवाह को लेकर प्रशासन से जांच की मांग की जा रही है। पुरातात्विक लोगों, जनप्रतिनिधियों ने जांच मांग उठाई है। वहीं पुरातत्व संरक्षण विभाग अधिकारी का कहना है कि इसे लेकर हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser