राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चाइना मांझा, पुलिस ने की छापेमारी

प्रतिबंधित चाइना मांझे पर कार्रवाई तेज बिरोदा रोड हादसा: चाइना मांझे के खतरों पर प्रशासन की चेतावनी बुरहानपुर। शुक्रवार रात बुरहानपुर के विभिन्न वार्डों में पुलिस ने पतंग दुकानों पर छापेमारी कर चाइना मांझे की जांच की। इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि प्रतिबंधित चाइना मांझा बेचने पर कड़ी कार्रवाई

On: December 28, 2024 2:57 PM
Follow Us:
  • प्रतिबंधित चाइना मांझे पर कार्रवाई तेज

  • बिरोदा रोड हादसा: चाइना मांझे के खतरों पर प्रशासन की चेतावनी

बुरहानपुर। शुक्रवार रात बुरहानपुर के विभिन्न वार्डों में पुलिस ने पतंग दुकानों पर छापेमारी कर चाइना मांझे की जांच की। इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि प्रतिबंधित चाइना मांझा बेचने पर कड़ी कार्रवाई होगी, जिसमें एफआईआर भी शामिल है।
Sadaiv Newsचोरी-छिपे बिक्री की शिकायतें
कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद, कुछ दुकानों पर चोरी-छिपे चाइना मांझे की बिक्री की खबरें सामने आईं। गुरुवार को बिरोदा रोड पर एक युवक चाइना मांझे से घायल हो गया, जिसने प्रशासन की चिंता को और बढ़ा दिया है।
जनजागरूकता का अभियान
पुलिस न केवल दुकानों की सघन जांच कर रही है, बल्कि बच्चों और स्थानीय नागरिकों को भी चाइना मांझे के खतरों से आगाह कर रही है। पतंगबाजी के दौरान इसकी खतरनाक प्रकृति के कारण इसे पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।
Sadaiv Newsमकर संक्रांति के पहले सख्ती
दिसंबर और जनवरी के महीनों में पतंगबाजी का क्रेज अपने चरम पर होता है, और मकर संक्रांति के दौरान मांझे की भारी मांग होती है। हर साल चाइना मांझे से चोट लगने की घटनाओं को देखते हुए, कलेक्टर ने दिसंबर की शुरुआत में ही इसके उपयोग पर रोक लगा दी थी।
पुलिस की सक्रियता
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि यदि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पाई गई, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षित पतंगबाजी का संदेश
कलेक्टर भव्य मित्तल और एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने कहा की प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मकर संक्रांति को सभी के लिए सुरक्षित बनाना है। नागरिकों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे केवल सुरक्षित विकल्पों का ही उपयोग करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser