राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध, नगर निगम की छापामार कार्रवाई जारी

निगम ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला बुरहानपुर। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत दुकानों पर छापामारी कर जुर्माना लगाया जा रहा है और

On: December 3, 2024 5:27 PM
Follow Us:
  • निगम ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला

बुरहानपुर। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत दुकानों पर छापामारी कर जुर्माना लगाया जा रहा है और प्लास्टिक सामग्री जब्त की जा रही है।
Sadaiv Newsबस स्टैंड और मंडी बाजार पर छापामारी
नगर निगम की टीम ने बस स्टैंड स्थित दुकानों और मंडी बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक की सामग्री जब्त की। लगभग 40 किलो प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। प्लास्टिक डिस्पोजल, चम्मच, प्लेट और बैग जप्त किये गए।
ठोका जुर्माना और समझाइश भी दी
नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान और इसके उपयोग को बंद करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशन में यह कार्रवाई हो रही है। सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा ने बताया कि टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है। अभियान में गणेश पाटिल, राकेश कुशवाह, विजय राय सरदार, श्रीनिवास, मोहित, और अनिल सहरिया की अहम भूमिका रही।
सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों पर सख्ती
सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है। प्लास्टिक सामग्री जब्त कर उन्हें पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने की सलाह दी जा रही है। इस कदम का उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद नुकसानदायक है। यह मिट्टी, जल, और हवा को प्रदूषित करता है और अपशिष्ट प्रबंधन में बड़ी समस्या खड़ी करता है।
नगर निगम की अपील
आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा पर्यावरण को संरक्षित रखने में अपना योगदान दें और प्लास्टिक के बजाय पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं का उपयोग करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser