राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भाजपा की बैठक में फिर विवाद और हंगामा- जिलाध्यक्ष, महामंत्री पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश

लोकमान्य तिलक मंडल में आयोजित बैठक में देखी गई नाराज़गी बुरहानपुर। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर आयोजित बैठकें अब चर्चा का विषय बनती जा रही हैं। शनिवार को बुरहानपुर के लोकमान्य तिलक मंडल में एक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने को करना पड़ा। इस

On: November 10, 2024 3:01 PM
Follow Us:
  • लोकमान्य तिलक मंडल में आयोजित बैठक में देखी गई नाराज़गी

बुरहानपुर। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर आयोजित बैठकें अब चर्चा का विषय बनती जा रही हैं। शनिवार को बुरहानपुर के लोकमान्य तिलक मंडल में एक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने को करना पड़ा। इस बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन जिलाध्यक्ष डॉ. माने ने इन घटनाओं से साफ इनकार किया है।
क्या हुआ बैठक में?
सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व न देने के आरोप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने और महामंत्री चिंतामन महाजन को कार्यकर्ताओं ने उनकी नीतियों के लिए आलोचना की। आक्रोश की वजह से बैठक को स्थगित करना पड़ा। इस दौरान नरहरी दीक्षित, विपुल कानगो, पार्षद भरत इंगले, नितेश दलाल, महेंद्र काम्बले, मुकेश शाह सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विवाद पहले भी हुआ था
महज दो दिन पहले दर्यापुर मंडल की ग्राम सारोला में हुई बैठक में भी कार्यकर्ताओं ने कई प्रभार एक ही व्यक्ति को सौंपने के फैसले का विरोध किया था। उस समय भी मंडल अध्यक्ष रामलाल राठौर के फैसले को लेकर असंतोष व्यक्त किया गया था, जिसके चलते वह बैठक भी स्थगित करनी पड़ी। भाजपा संगठन चुनाव के दौरान सामने आ रहे इन घटनाक्रमों से यह स्पष्ट होता है कि कार्यकर्ताओं के बीच आंतरिक असंतोष बढ़ रहा है। पार्टी का नेतृत्व इन मतभेदों को सुलझाने में कितना सफल होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
हालांकि, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने इस विवाद को पूरी तरह नकारते हुए कहा कि ऐसा कोई हंगामा नहीं हुआ और यह महज अफवाहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser