Homeमध्यप्रदेशलालबाग में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना में देरी,...

लालबाग में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना में देरी, नगर निगम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन

बुरहानपुर। लालबाग के सागर टॉवर के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना में देरी को लेकर नगर निगम के खिलाफ गुरुवार को समाज के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे समाजजन ने निगम कार्यालय में आयुक्त कक्ष के सामने बैठकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन में भाजपा […]

बुरहानपुर। लालबाग के सागर टॉवर के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना में देरी को लेकर नगर निगम के खिलाफ गुरुवार को समाज के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे समाजजन ने निगम कार्यालय में आयुक्त कक्ष के सामने बैठकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन में भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने भी समर्थन दिया।
Sadaiv Newsलंबे समय से प्रतिमा स्थापना का काम रुका हुआ है, जबकि समाज के लोग और संगठन लगातार इसे पूरा करने की मांग कर रहे हैं। भीम आर्मी और अन्य सामाजिक संगठनों ने इस देरी पर सवाल उठाए।
भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तु मेढ़े ने कहा: समाज की यह मांग लंबे समय से लंबित है। आयुक्त जानबूझकर देरी कर रहे हैं। इसे तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। समाज के लोगों ने स्पष्ट किया कि अगर शनिवार के बाद भी प्रतिमा स्थापना का काम शुरू नहीं होता, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
15 लाख रुपये की दर पर ठेकेदार का चयन
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के लिए 15 लाख रुपये की दर पर ठेकेदार का चयन हुआ है। तीसरी बार में टेंडर सफल हुआ। ठेकेदार ने शनिवार को एग्रीमेंट करने की बात कही है, जिसके तुरंत बाद प्रतिमा स्थापित करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
प्राथमिकता पर जल्द पूरा होगा
भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल ने भरोसा दिलाया कि यह काम प्राथमिकता पर जल्द पूरा होगा। कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने भी प्रतिमा स्थापना के लिए हरसंभव सहयोग का वादा किया। इस दौरान निगम अध्यक्ष अनीता यादव और युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष उबैद उल्ला, भारती सोनवाने, सचिन गाढ़े, विजय सावले, मीठाराम ठाकरे, विजय मेढे, महिंद्रा सरवड़े, रवि सीगोटिया, विनोद मोर, महिंद्र इंगले, सोनाली चंदन पार्षद, गौतम गवई भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles