राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

प्रतिबंध के बावजूद बोदरली में हुई पाड़ों की टक्कर, शाहपुर पुलिस ने 67 लोगों पर दर्ज किया केस

बुरहानपुर। जिले में लगातार प्रतिबंध के बावजूद पाड़ों की टक्कर कराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार, 6 नवंबर 2024 को बोदरली में एक बार फिर पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया, जिसके बाद शाहपुर थाना पुलिस ने 67 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें पांच आयोजन

On: November 7, 2024 11:40 AM
Follow Us:

बुरहानपुर। जिले में लगातार प्रतिबंध के बावजूद पाड़ों की टक्कर कराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार, 6 नवंबर 2024 को बोदरली में एक बार फिर पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया, जिसके बाद शाहपुर थाना पुलिस ने 67 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें पांच आयोजन समिति के पदाधिकारी और 62 पाड़ा मालिक शामिल हैं। यह मामला एक हफ्ते में शाहपुर थाना पुलिस द्वारा दर्ज किया गया तीसरा बड़ा केस है, जिसमें पिछले चार दिनों में कुल 87 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
इससे पहले मंगलवार, 5 नवंबर को शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा और तहसीलदार ने बोदरली में आयोजकों के साथ बैठक की थी। इस दौरान आयोजकों को हिदायत दी गई थी कि किसी भी हालत में पाड़ों की टक्कर नहीं कराई जाएगी। बावजूद इसके, बुधवार को यह प्रतिबंधित आयोजन हुआ और पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की।
पुलिस की सख्त तैयारी, फिर भी लाखों की भीड़ जुटी
शाहपुर थाना पुलिस ने इस बार सख्ती दिखाई और दर्यापुर-बोदरली रोड पर पुलिस चेकिंग पाइंट्स लगाए। वाहनों की सर्चिंग की गई ताकि कोई भी पाड़ा लेकर बोदरली न पहुंच सके। पुलिस ने टक्कर देखने के लिए जाने वाले लोगों को भी रुकवाकर उन्हें समझाइश दी। इसके बावजूद, 30,000 से ज्यादा लोग टक्कर देखने के लिए मैदान में पहुंच गए।
साथ ही, पुलिस ने पाड़ा मालिकों और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस बार टक्कर स्थल पर किसी प्रकार की भगदड़ या भीड़ में घुसने जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई, जिससे बड़ा खतरा टल गया।
कानूनी कार्रवाई जारी
शाहपुर थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और अन्य संबंधित धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार के आयोजनों के लिए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
यह घटना इस बात का संकेत है कि प्रशासन की लगातार कोशिशों के बावजूद लोग कानून तोड़ने से बाज नहीं आ रहे। अब देखना यह होगा कि पुलिस और प्रशासन इस पर और कड़े कदम उठाते हैं या नहीं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser