राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

वन विभाग ने मनमानी कर जारी कर दिए समितियों को गोंद के लाइसेंस

अब हो रहा लाइसेंस जारी करने का विरोध, पहले भी एक बार इसी मामले में मच चुका है बवाल बुरहानपुर। वन विभाग ने मनमानी कर गोंद के लाइसेंस जिले की 6 समितियों को जारी कर दिए हैं, लेकिन यह मामला अब तूल पकड़ गया है, क्योंकि इसमें कहीं न कहीं नियमों की अनदेखी

On: December 24, 2024 8:22 PM
Follow Us:
  • अब हो रहा लाइसेंस जारी करने का विरोध, पहले भी एक बार इसी मामले में मच चुका है बवाल

बुरहानपुर। वन विभाग ने मनमानी कर गोंद के लाइसेंस जिले की 6 समितियों को जारी कर दिए हैं, लेकिन यह मामला अब तूल पकड़ गया है, क्योंकि इसमें कहीं न कहीं नियमों की अनदेखी किए जाने की बात भी सामने आ रही है। इससे पहले भी एक बार नियम के विपरीत जाकर समितियों को लाइसेंस दिए जाने का मामला सामने आया था जिस पर काफी बवाल मचा था।
गौरतलब है कि वन विभाग की ओर से हाल ही में बुरहानपुर वन मंडल क्षेत्र में सलई के पेड़ों से गोंद निकालने के लिए करीब 6 लाइसेंस जारी किए गए हैं जबकि फरवरी 24 में खुद तत्कालीन डीएफओ विजय सिंह ने ही इस पर प्रतिबंध का आदेश जारी किया था। खास बात यह है कि जिले में पेसा एक्ट के तहत सिर्फ खकनार ब्लॉक ही आता है, लेकिन वन विभाग ने शाहपुर और बोदरली रेंज की भी कुछ समितियां लाइसेंस धारियों को आवंटित किए जिसे नियम विरूद्ध बताया जा रहा है। इसे लेकर पर्यावरण प्रेमी जितेंद्र रावतोले व शौकत अली ने वन विभाग को शिकायत कर लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
वन अफसरों से की गई शिकायत
शिकायत में कहा गया कि प्रभारी डीएफओ ने 6 लाइसेंस जारी किए गए हैं। वहीं जिले में पहले से ही सलाई के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया है उसके बावजूद केमिकल डालकर पेड़ों से गोंद निकालने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा पहले जब शिकायत की गई थी तब तत्कालीन डीएफओ ने 14 फरवरी 24 को खुद गोंद निकालने पर बैन लगाया था। जांच किए बिना ही 10 महीने में ही दोबारा लाइसेंस दे दिए गए। वहीं बताया ज रहा है कि जिले की वन समितियों ने इसके विरोध की तैयारी कर ली है, क्योंकि जिले में सलाई के पेड़ों का अस्तित्व समाप्त होने की कगार पर है। केमिकल का उपयोग सलाई के पेड़ों क लिए घातक माना जा रहा है।
रेंजरों से नहीं ली गई राय, राजनीतिक संरक्षण से इनकार नहीं
सूत्रों के अनुसार नियमानुसार समितियों का लाइसेंस जारी किया जाना चाहिए था, लेकिन इसमें खंडवा के डीएफओ और बुरहानपुर के प्रभारी डीएफओ ने शाहपुर क्षेत्र की भी समितियों को लाइसेंस दिए हैं जबकि पेसा एक्ट केवल खकनार ब्लॉक में लागू है। ऐसे में इस प्रक्रिया पर काफी सवाल उठ रहे हैं। मांग की जा रही है कि इसे निरस्त किया जाना चाहिए, क्योंकि वैसे भी जिले में गोंद माफिया सलाई के पेड़ों को केमिकल डालकर नुकसान पहुँचाने में पीछे नहीं रहते।
वर्जन-
शिकायत सामने आई तो कराएंगे जांच
* कुछ शिकायतें आती है कि केमिकल का इस्तेमाल कर गोंद निकालते हैं। इसलिए हम सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वर्किंग प्लान रहता है उसके आधार पर लाइसेंस जारी किए हैं। पिछले साल की तुलना में गोंद के माध्यम से रोजगार मिला है। करीब 15 हजार लोग जुड़े हैं। आपत्ति आती है तो जांच करेंगे। केमिकल से पेड़ों को नुकसान जरूर होता हैए लेकिन ऐसा न हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
– अजय सागर, एसडीओ वन बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser