राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

चौथी मंजिल बनी आफत, नगर निगम ने ढहा दिया निर्माण

खानका वार्ड में पुलिस बल की मौजूदगी में निगम ने की कार्रवाई बुरहानपुर। शहर में अवैध निर्माण करने वालों पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को खानका वार्ड में बिना अनुमति बनाए जा रहे आरसीसी निर्माण को ज़मींदोज कर दिया। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर यह कार्रवाई की

On: June 3, 2025 7:26 PM
Follow Us:
नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण गिराया गया
  • खानका वार्ड में पुलिस बल की मौजूदगी में निगम ने की कार्रवाई

बुरहानपुर। शहर में अवैध निर्माण करने वालों पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को खानका वार्ड में बिना अनुमति बनाए जा रहे आरसीसी निर्माण को ज़मींदोज कर दिया। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें निगम की लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
Sadaiv Newsमंगलवार सुबह नगर निगम की टीम शहाबुद्दीन पिता सलाउद्दीन व नबीला कौसर मोहम्मद तारिक के निर्माणाधीन मकान पर पहुंची। चौथी मंजिल पर जारी अवैध निर्माण को तोड़ा गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सीमेंट-कंक्रीट से बने आरसीसी ढांचे को धराशायी कर दिया गया।
बिना नक्शा पास कराए निर्माण नहीं चलेगा
आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा शहर में बिना अनुमति भवन या दुकान बनाना अब भारी पड़ेगा। नक्शा पास नहीं कराया तो निर्माण तोड़ा जाएगा। ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में कई मकान बिना अनुमति बनाए जा रहे हैं। ऐसे मामलों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले निगम की अनुमति अवश्य लें।
टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी प्रेम कुमार साहू, गोपाल महाजन, संजय तिवारी समेत अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser