राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

हर घर तिरंगा अभियान- पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों पर दी आकर्षक प्रस्तुति

पुलिस द्वारा पुलिस बैंड के साथ किया गया संगीत समारोह का आयोजन जिले के विभिन्न थानों में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, स्कूली बच्चों को थाना भ्रमण सहित कई आयोजन किए गए बुरहानपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिले में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त 2024 की अवधि

On: August 14, 2024 7:13 PM
Follow Us:
  • पुलिस द्वारा पुलिस बैंड के साथ किया गया संगीत समारोह का आयोजन

  • जिले के विभिन्न थानों में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, स्कूली बच्चों को थाना भ्रमण सहित कई आयोजन किए गए

बुरहानपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिले में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त 2024 की अवधि में पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है। जिला बुरहानपुर में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य देश वासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना एवं आमजन को अपने घरों, कार्यालयों में हमारे गर्व का प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के तहत आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सागर टॉवर के पास बुरहानपुर पुलिस की बैंड इकाई द्वारा तिरंगा संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंड दल द्वारा अपने वाद्ययंत्रों के साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत सहित अनेक देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई।
संगीत कार्यक्रम में कलेक्टर भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शहर के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, आम जनता सहित करीब 300 लोग उपस्थित रहे।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है। आज थाना शिकारपुरा पर क्षेत्र के आदर्श विद्यापीठ स्कूल के छात्र-छात्राओं का भ्रमण कराया गया। जिसमें “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, थाना प्रभारी कमल पवार द्वारा स्कूली छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज (फ्लैग) के इतिहास एवं महत्व, ध्वज के तीन रंगों एवं अशोक चक्र के महत्व के संबंध में, आजादी के संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले वीर क्रांतिकारियों, राष्ट्रीय ध्वज संहिता- 2002 के संबंध विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बच्चो को अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया। बच्चो को थाना भ्रमण करवाया गया एवं थाने की कार्यशैली के संबंध में जानकारी दी गई। थाना नेपानगर में एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के नेतृत्व में पुलिस स्टॉफ द्वारा तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। थाना गणपति नाका एवं निंबोला में स्कूली बच्चो को थाना भ्रमण करवाया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser