Homeमध्यप्रदेशजन्मदिन पर बोले हर्षवर्धन सिंह चौहान- राष्ट्रहित...

जन्मदिन पर बोले हर्षवर्धन सिंह चौहान- राष्ट्रहित में मोदी जी को जिताएं 

समर्थकों ने उनके घर पहुंचकर दी बधाईयां बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने मोदी जी को जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा आज मेरा जन्मदिन है। मैं खंडवा लोकसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि मोदी […]

  • समर्थकों ने उनके घर पहुंचकर दी बधाईयां

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने मोदी जी को जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा आज मेरा जन्मदिन है। मैं खंडवा लोकसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि मोदी जी को जिताए। हमें मोदी जी के हाथ मजबूत करना है। तन, मन से जुट जाएं।
हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प का चुनाव है। ये 2047 के विकसित भारत, विकास और गरीब कल्याण तथा करोड़ों गरीबों के चेहरों पर खुशियां सजाने के संकल्प का चुनाव है। ये भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्ति का चुनाव है। ये चुनाव देशद्रोही मानसिकता वालों को संरक्षण देने वाली ताकतों के खिलाफ चुनाव है।
हर्षवर्धन के जन्मदिन पर उनके निवास पर काफी संख्या में समर्थक पहुंचे और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपील की कि हम सब एक विचारधारा के लिए काम करते हैं। इस पर हमें अमल करना है। इस दौरान पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, राजेंद्र जोशी, युवराज महाजन, विनोद चौधरी, सुनील महाजन, सौरभ पाटिल, अनिल महाजन, लक्ष्मण महाजन, विनोद पाटिल, विजय सपकाले, सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles