राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा ऐतिहासिक मोहना संगम -ज्ञानेश्वर पाटिल

सीएम मोहना संगम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए देंगे विशेष निधि सांसद बोले 8 करोड़ की लागत से करेंगे विकास, इसी महीने मिलेगी स्वीकृति, नदी में चलेगी बोट बुरहानपुर। ग्राम बोहरडा स्थित मोहना संगम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। खास बात यह है कि इसके

On: February 4, 2024 2:29 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। ग्राम बोहरडा स्थित मोहना संगम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। खास बात यह है कि इसके विकास के लिए मुख्यमंत्री विशेष निधि देंगे। सांसद का कहना है कि वह करीब एक साल से इसे लेकर प्रयासरत थे। अब जाकर 8 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।
रविवार सुबह 10 बजे मोहना संगम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रस्ताव मांगें थे कि जिले में कहां कहां विकास के काम कराए जा सकते हैं। इसे लेकर पंचायतों में शेड, चबूतरा निर्माण, रोड निर्माण के अलावा ग्राम बोहरडा मोहना संगम संगमेश्वर महादेव मंदिर को करीब 8 करोड़ की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
ताप्ती नदी के राजघाट की तरह करेंगे विकसित
सांसद ने कहा जिस तरह ताप्ती नदी का राजघाट है उसी तरह मोहन नदी के पास मोहन संगम को विकसित किया जाएगा। इसे लेकर प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने मांगा था। 8 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है जिसकी स्वीकृति इसी महीने मिलने की उम्मीद है। यहां घाट निर्माण, शेड आदि का निर्माण होगा। पहुंच मार्ग भी बनेगा। बच्चों के लिए बगीचा बनाएंगे। बोट भी चलेगी। इसके अलावा पंचायतों में शेड निर्माण, चबूतरा निर्माण और रोड निर्माण के प्रस्ताव भी भेजे गए है। मोहना संगम स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में स्वामीनारायण का मंदिर भी है। यहां भगवान स्वामीनारायण को मानने वाले लोग भी काफी संख्या में आते हैं। जबकि प्रतिदिन भी सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं।
मोहना संगम में यह सब होगा
• सांसद श्री पाटिल ने कहा संगमेश्वर महादेव मंदिर ताप्ती नदी के मोहना संगम का पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए मेरे द्वारा एक साल से प्रयास किए जा रहे हैं। बुरहानपुर शहर में भी धार्मिक स्थलों का विकास और सौंदर्यीकरण हो इसे लिए 8 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया। प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेज दी गई है।
• मोहना संगम के ताप्ती नदी पर घाट का निर्माण किया जाएगा। यहां के संगमेश्वर महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। कईं अनुष्ठान भी मंदिर परिसर में होते हैं। इसके लिए यहां पूजा हॉल का निर्माण किया जाएगा।
• मंदिर परिसर में पार्क का निर्माण, पाथ वे, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, फिसलपट्टी आदि लगाए जाएंगे। पेयजल, पार्किंग व्यवस्था की जाएगी।
• मंदिर परिसर में दुकानों का निर्माण होगा जिससे रोजगार बढ़ेगा। मंदिर की आय में वृद्धि होगी।
• बोहरडा रोड फाटे से मंदिर तक पहुँच मार्ग का मयपुलिया सहित सीसी रोड निर्माण होगा।
• मंदिर परिसर में विवाह समारोह आयोजित होते हैं। इसके लिए डोम व स्टेज का निर्माण किया जाएगा।
• मंदिर से सटे भू-भाग का कटाव न हो इसके लिए रिटर्निंग वॉल का निर्माण किया जाएगा। इन कामों की मंजूरी आने के बाद नदी में नाव व मोटर बोट भी चले इसके भी प्रयास किए जा रहे हैं।
अंतरिम बजट- मोदीजी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ता है
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बताया कि केंद्रीय बजट 2024 -25 का यह अंतरिम बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है। अगले 23 वर्षों के लिए दिशा निर्धारित करता है। जब भारत स्वतंत्रता की एक शताब्दी मनाएगा। यह बजट पिछले वर्ष के आधार पर बनाया गया हैं जो मोदी सरकार के सबका साथ, सबका विकास के आदर्श वाक्य के अनुरूप गरीबों, युवा, अन्नदाता और मातृशक्ति को शामिल करता है। मोदी सरकार ने देश की आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है। इस प्रयास का एक उल्लेखनीय उदाहरण हवाई अड्डों की संख्या में प्राप्त वृद्धि है जो अब 149 तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा 2014 तक मौजूद हवाई अड्डों की संख्या की तुलना में दोगुनी वृद्धि दर्शाता है। रेलवे का सुदृढ़ीकरण होगा। महू से अकोला मीटरगेज को ब्राडगेज में परिवर्तन के लिए केंद्र सरकार ने 910 करोड़ का प्रावधान किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser