राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मोदी जी ने भारत को बनाया वैश्विक शक्ति –ज्ञानेश्वर पाटील

नेपानगर विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में सांसद हुए शामिल, पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओ का माना आभार विधायक मंजू दादु ने कहा- कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब की उपेक्षा की है बुरहानपुर। गुरुवार को नेपानगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जिसमें खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर

On: April 17, 2025 8:26 PM
Follow Us:
  • नेपानगर विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में सांसद हुए शामिल, पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओ का माना आभार

  • विधायक मंजू दादु ने कहा- कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब की उपेक्षा की है

बुरहानपुर। गुरुवार को नेपानगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जिसमें खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक मंजू राजेन्द्र दादु, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
Sadaiv Newsसम्मलेन में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि देश में कई राजनीतिक पार्टियाँ है, भारतीय जनता पार्टी के लिये राष्ट्रहित सर्वोपरि है तो वही अन्य दलों ने केवल अपने निजी स्वार्थ के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का बीते 11 साल स्वर्णिम काल साबित हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भारत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बना तो वही मोदी जी ने भारत को वैश्विक शक्ति के तौर पर स्थापित किया। उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने उन सपनों को पूरा किया है जो जनसंघ की स्थापना के समय देखे थे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने, तीन तलाक कानून, लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देने, वक्फ कानून सहित जितनी भी गरीब कल्याण योजनाएं है वह ऐतिहासिक है। मेरी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि केंद्र सरकार ने 11 साल में जितने भी जन कल्याण कार्य किए हैं उसे आम जनता तक पहुंचायें।
कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब की उपेक्षा की
सांसद श्री पाटील ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाएं। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जी को किसी ने सम्मानित किया है तो वह है भारतीय जनता पार्टी की सरकार। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब की उपेक्षा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश में हुए परिवर्तन को हर नागरिक ने अनुभव किया है। गरीब कल्याण, विकास योजनाएं, आतंकवाद पर प्रहार और भारत के बढ़ते गौरव को पूरे देश ने देखा है।
कानून को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार
नेपानगर विधायक मंजू दादु ने कहा कि कार्यकर्ताओ ने सक्रिय सदस्यता अभियान में जो योगदान दिया उनका कोटी कोटी आभार। राष्ट्र हित मे भाजपा सरकार द्वारा लागू किये जा रहे कानून को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। मेरा कार्यकर्ताओ से आह्वान हैं कि भाजपा सरकार द्वारा लोकहित में लाये जा रहे क़ानूनो को लेकर जनता के बीच जाये और उन्हें बताये की यह कानून राष्ट्र हित में है। कॉंग्रेस पार्टी ने हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर जी की उपेक्षा की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आदेश को सर आँखों पर रखा। रात दिन परिश्रम कर घर घर घूम भाजपा की सदस्यता की। ऐसे जांबाज कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि आभार। अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ आंबेकर जी की की गई उपेक्षा पर बात रखी। तो वही अधिवक्ता शाकिर साहब ने वक्फ कानून को लेकर पार्टी का रुख रखा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser