राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

हरियाली महोत्सव: थाने से लेकर पुलिस लाइन तक लगे सैकड़ों पेड़, एसपी बोले– पौधे लगाओ, भविष्य बचाओ

‘एक पेड़ मां के नाम’… बुरहानपुर पुलिस ने हरियाली महोत्सव को बनाया पर्यावरण का पर्व बुरहानपुर। जिले में “हरियाली महोत्सव” सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि इसे बुरहानपुर पुलिस ने पर्यावरण के नाम समर्पित उत्सव बना दिया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में थानों, चौकियों और पुलिस लाइन परिसर में फलदार

On: July 4, 2025 2:51 PM
Follow Us:
  • ‘एक पेड़ मां के नाम’… बुरहानपुर पुलिस ने हरियाली महोत्सव को बनाया पर्यावरण का पर्व

बुरहानपुर। जिले में “हरियाली महोत्सव” सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि इसे बुरहानपुर पुलिस ने पर्यावरण के नाम समर्पित उत्सव बना दिया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में थानों, चौकियों और पुलिस लाइन परिसर में फलदार और छायादार पौधों का जो रोपण हुआ, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली की सौगात बन जाएगा। “हरियाली महोत्सव” के अंतर्गत 1 जुलाई से 07 जुलाई 2025 तक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
Sadaiv Newsदरअसल एसपी पाटीदार ने वृक्षारोपण करते हुए जब ये संदेश दिया कि “हर पेड़ किसी माँ की तरह जीवन देता है”, तो हर मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भावुक हो उठा। यह सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति समाज की जिम्मेदारी का प्रतीक बन गया। उन्होंने कहा हरियाली सिर्फ जंगलों की नहीं, जिम्मेदारी हमारी भी है। हम जितना पेड़ लगाएँगे, उतना जीवन सुरक्षित करेंगे।
हर थाने में हरियाली का संकल्प
बुरहानपुर जिले के सभी थानों, चौकियों, कार्यालयों और पुलिस संस्थानों में एक साथ पौधारोपण किया गया। हर थाने में हरियाली का संकल्प लिया गया। इस दौरान एएसपी अंतरसिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, तमाम थाना प्रभारी और सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
बुरहानपुर बनेगा हरित जिला
एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने स्पष्ट किया कि यह महज एक हफ्ते का अभियान नहीं, बल्कि इसे जनभागीदारी से स्थायी आंदोलन बनाया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें पालने की अपील की।
पुलिस बनी पर्यावरण की प्रहरी
पुलिसकर्मी अब सिर्फ वर्दी नहीं, हरियाली का जिम्मा भी उठा रहे हैं। जब थानों में पौधों की हरियाली फैलेगी, तो अपराधों के साथ-साथ प्रदूषण पर भी लगाम लगेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser