Homeमध्यप्रदेशराजनीति गर्माई- ऐसी असंसदीय भाषा का उपयोग...

राजनीति गर्माई- ऐसी असंसदीय भाषा का उपयोग होगा तो महिला जनप्रतिनिधि कैसे काम करेंगी

नगर निगम सम्मेलन में कांग्रेस पार्षद ने महापौर माधुरी पटेल को कहा था डरपोक, पूरी भाजपा महापौर के समर्थन में आई बुरहानपुर। नगर निगम परिषद् सम्मेलन में कांग्रेस पार्षद इस्माइल अंसारी ने महापौर माधुरी अतुल पटेल को डरपोक कहा था इसके बाद जिलेभर में राजनीति गर्मा गई है। भाजपा नेता, नेत्रियां महापौर के समर्थन में […]

  • नगर निगम सम्मेलन में कांग्रेस पार्षद ने महापौर माधुरी पटेल को कहा था डरपोक, पूरी भाजपा महापौर के समर्थन में आई

बुरहानपुर। नगर निगम परिषद् सम्मेलन में कांग्रेस पार्षद इस्माइल अंसारी ने महापौर माधुरी अतुल पटेल को डरपोक कहा था इसके बाद जिलेभर में राजनीति गर्मा गई है। भाजपा नेता, नेत्रियां महापौर के समर्थन में आ गई हैं और इस बयान का विरोध हो रहा है। इसे लेकर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि अगर ऐसी असंसदीय भाषा का उपयोग होगा तो महिला जनप्रतिनिधि कैसे काम करेंगी। उन्होंने कहा अध्यक्ष चाहती तो कल ही कार्रवाई कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। काफी संख्या में महिलाओं कलेक्टर परिसर में नारेबाजी की। भाजपा और महिला मोर्चा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
Sadaiv Newsदरअसल 28 अगस्त को नगर निगम सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षद इस्माईल अंसारी ने महापौर माधुरी अतुल पटेल को डरपोक कहा था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। इसे भाजपा ने नारी जगत का अपमान बताया। गुरूवार शाम 4.30 बजे भाजपा महिला मोर्चा की ओर से काफी संख्या में महिलाएं, महिला जनप्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंची। परिसर में नारेबारजी कर कलेक्टर भव्या मित्तल को इंदौर संभागायुक्त और कलेक्टर के नाम भी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक अर्चना चिटनिस, मंजू दादू, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार सहित महिला नेत्रियां, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, गजेन्द्र पाटिल और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
व्यक्तिगत कुंठा के कारण की टिप्पणी
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. श्री मनोज माने ने कहा- 28 अगस्त को नगर निगम के सामान्य सम्मेलन के दौरान महापौर माधुरी अतुल पटेल बैठक में अपना जवाब प्रस्तुत कर रहीं थीं तब शाह बाजार के पार्षद इस्माईल अंसारी ने उनका वक्तव्य बीच में रोककर उन्हें डरपोक और पंगु कहा। यहां तक कि मीडिया से चर्चा में महिला महापौर के लिए बैसाखी शब्द का भी प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं उन्होंने महापौर पति व निगम में विधायक प्रतिनिधि अतुल पटेल को लेकर गुड्डे गुड़िया का खेल जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी से भी संबोधित किया। इस्माईल अंसारी की पत्नी वर्तमान महापौर माधुरी पटेल से दो बार महापौर चुनाव हार चुकी हैं। इसलिए वह व्यक्तिगत कुंठा के कारण इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसा कदाचार उनके द्वारा तीसरी बार किया गया है। अंसारी ने प्रतिबंधित शब्दावली का उपयोग किया।
तीसरी बार असंसदीय भाषा का उपयोग किया
इस दौरान विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा इस्माईल अंसारी ने तीसरी बार ऐसा किया है। असंसदीय व्यवहार का उनका स्वभाव बन गया है। इसलिए प्रतिकार करना पड़ा। उन्होंने कहा आज महिलाएं जनपद से लेकर जिला पंचायत तक अपनी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अगर इस तरह का व्यवहार सदन में होगा तो किस हिम्मत से बहनें जाकर काम करेंगे। चुने गए प्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। इन शब्दों का बुरहानपुर के विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें क्षमा याचना करना चाहिए। कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी हिम्मत बढ़ेगी। दंडनीय कार्रवाई की जाना चाहिए। नगर निगम अध्यक्ष भी कल कार्रवाई कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने नहीं की।
इस दौरान पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, गजेंद्र पाटिल, जगदीश कपूर, जिला महामंत्री सुभान चौहान, मनोज टंडन, पार्षद गौरव शुक्ला, भारत इंगले, आशीष शुक्ला, नितेश दलाल, राजेश महाजन, संभाजीराव सगरे, विपुल कानगो, सरोज मुहासे, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष साधना विरेंद्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष सोनाली पाटिल सहित अन्य मौजूद थे।
….

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles