Homeमध्यप्रदेशपावरलूम बुनकर सहकारी संघ चुनाव में जयंतीलाल...

पावरलूम बुनकर सहकारी संघ चुनाव में जयंतीलाल नवलखे बने अध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ उपाध्यक्ष

25 जुलाई से चल रही थी चुनावी प्रक्रिया, 10 संचालकों ने मिलकर किया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन बुरहानपुर। मध्यप्रदेश राज्य पावरलूम बुनकर सहकारी संघ मर्यादित चुनाव को लेकर काफी दिनों से कवायद चल रही थी। बुधवार को इसके लिए चुनाव हुए जिसमें अध्यक्ष जयंतीलाल नवलखे और उपाध्यख मोहम्मद आरिफ को चुना गया। अध्यक्ष बनने […]

  • 25 जुलाई से चल रही थी चुनावी प्रक्रिया, 10 संचालकों ने मिलकर किया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश राज्य पावरलूम बुनकर सहकारी संघ मर्यादित चुनाव को लेकर काफी दिनों से कवायद चल रही थी। बुधवार को इसके लिए चुनाव हुए जिसमें अध्यक्ष जयंतीलाल नवलखे और उपाध्यख मोहम्मद आरिफ को चुना गया। अध्यक्ष बनने पर नवलखे ने कहा पावरलूम बुनकर समितियों को और सशक्त बनाया जाएगा। फेडरेशन से करीब 350 समितियां जुड़ी है।
निर्वाचित अध्यक्ष जयंतीलाल नवलखे ने कहा जो भी कमियां है उसे दूर करेंगे। पावरलूम बुनकरों को काम नहीं मिल पाता है। इस समय मंदी का दौर चल रहा है। प्रयास करेंगे कि निरंतर काम मिले। बेरोजगारी से उन्हें उपर उठाया जा सके। प्रदेश की 350 समितियां फेडरेशन से जुड़ी है। शासन से सब्सिडी नहीं मिलती। सांसद से मिलकर प्रयास करेंगे कि योजनाएं फिर से चालू हो। गौरतलब है कि 25 जुलाई 23 से मप्र राज्य पावरलूम बुनकर सहकारी संघ मर्यादित बुरहानपुर की चुनावी प्रक्रिया चल रही थी। इसके तहत अनारक्षित अ वर्ग में 10 संचालक निर्विरोध चुने गए थे। अब इन्हीं 10 संचालकों में से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को हुआ जिसमें जयंतीलाल नवलखे अध्यक्ष व मोहम्मद आरिफ उपाध्यक्ष चुने गए।
इंदौर, उज्जैन का एक एक पद रिक्त
सहायक आयुक्त सहकारिता व प्रभारी उपायुक्त रितु सिंह कनेश ने बताया बुधवार को फेडरेशन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। आपसी सहमति से संचालक मंडल के 10 सदस्यों ने अध्यक्ष जयंतीलाल नवलखे और उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ को चुना। 25 जुलाई से निर्वाचन प्रक्रिश शुरू हुई थी। अब जाकर प्रक्रिया पूरी हुई है। उज्जैन, इंदौर का एक एक पद रिक्त पद है। इसके संयोजन के लिए बैठक भी बुलाई थी, लेकिन कोरम के अभाव में संयोजन नहीं हो पाया था। संचालक मंडल में कुल 12 सदस्य होते हैं, लेकिन 2 पद नहीं भरे जाने से 10 सदस्यों द्वारा ही चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर अध्यक्षए उपाध्यक्ष का चयन किया गया।
10 संचालक भी निर्विरोध हुए थे निर्वाचित
कुछ दिन पहले भी निर्विरोध रूप से 10 संचालक चुने गए थे। इसमें मोहम्मद इस्माईल मोहम्मद आलम, मोहम्मद आरिफ हफीज उल्ला, सुभाष तांदले, दिनकर पाटिल, जयंतीलाल नवलखे, रमेश साहू, मुख्तार अहमद बशीर अहमद, ओमप्रकाश पिता सीताराम, गजेंद्र दिनकर पाटिल, रितेश श्रीकृष्ण नाटानी शामिल थे। संचालक मंडल के 12 में से 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। 29 सितंबर को साधारण सम्मेलन बुलाया गया था जिसमें निर्वाचित हुए संचालकों को सर्टिफिकेट दिए गए थे। 30 सितंबर को रिक्त स्थानों पर भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चयन हुआ। जबकि 4 अक्टूबर को अध्यक्षए उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुए। इनका चयन संचालक मंडल ने किया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles