Homeमध्यप्रदेशकमलनाथ ने जनजातीय भाई-बहनों के हक पर...

कमलनाथ ने जनजातीय भाई-बहनों के हक पर डाका डालने का काम किया -डॉ. माने 

ग्राम झांझर में धुलकोट मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए युवा कार्यकर्ता बुरहानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। कमलनाथ ने प्रदेशभर के हमारे जनजातीय भाई-बहनों के हक पर डाका डालने का काम किया था। प्रदेश […]

बुरहानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। कमलनाथ ने प्रदेशभर के हमारे जनजातीय भाई-बहनों के हक पर डाका डालने का काम किया था। प्रदेश भर के जनजातीय बंधु कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ से जवाब मांग रहे हैं कि उन्होंने गरीबों के हक पर डाका क्यों डाला था, गरीबों के कल्याण की योजनाओं को क्यों बंद किया था।
Sadaiv Newsयह बात मंगलवार को ग्राम झांझर में धुलकोट मंडल से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेश चारण, जिला महामंत्री सुभान चौहान एवं अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कही। डॉ. माने ने कहा नरेंद्र नाम के व्यक्ति विश्व प्रसिद्ध हुए हैं, पहले स्वामी विवेकानन्दजी हुए जिनका नाम नरेंद्र था और अब मोदी जी है उनका नाम भी नरेंद्र है। इस समय दुनिया में तीन देश हैं जो घर में घुसकर मारते हैं वे देश अमेरिका, इजरायल के साथ तीसरा देश भारत है। मोदी जी के नेतृत्व में देश पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है और शीघ्र ही तीसरे नंबर पर आने को अग्रसर है। केन्द्र सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास हुआ है।
सभी कार्यकर्ता बूथ विजय के लिए जुट जाएं
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. माने ने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सभी बूथों पर 370 नए मतदाता जोड़कर बूथ विजय का संकल्प पूरा करना है। सभी कार्यकर्ता बूथ विजय के लिए जुट जाएं। देश की जनता को आपसे उम्मीद है कि आप बूथ विजय कर मोदी जी को प्रदेश की पूरी 29 सीटें दें। बुरहानपुर जिले की जनता को मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। क्षेत्र के विकास के लिए हमें पार्टी प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल को जिताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
हर बूथ पर 370 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य
नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश भर के साथ पूरे खंडवा-बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र के हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को जोड़कर पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए युवा कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
इस अवसर पर आदिवासी युवा नेता ओंकार भाई साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर और नेपानगर विधायक सुश्री मंजु दादु, महामंत्री चिंतामन महाजन, कोषाध्यक्ष कैलाश पारिक, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील वाघे, मनोज टंडन, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, जिला पंचायत सदस्य दिलीप पवार, लाला चारण, सरपंच प्रतिनिधि विकास कैथवास, सरपंच अनिल मारकंडे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles