Homeमध्यप्रदेशपावरलूम बुनकरों की आखिरी चेतावनी- एक सप्ताह...

पावरलूम बुनकरों की आखिरी चेतावनी- एक सप्ताह का समय दिया, मजदूरी नहीं बढ़ी तो आंदोलन

कलेक्टर से मिलने पहुंचे बुनकर संघ सदस्य, पदाधिकारी बोले-करो या मरो का नारा देकर बुरहानपुर के पावरलूम अनिश्चितकालीन के लिए करेंगे बंद बुरहानपुर। पावरलूम बुनकर जल्द ही आंदोलन करने वाले है। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को कलेक्टर से मुलाकात कर स्थिति से अवगत करा दिया है। साथ ही कहा है कि अगर मजदूरी नहीं बढ़ी […]

बुरहानपुर। पावरलूम बुनकर जल्द ही आंदोलन करने वाले है। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को कलेक्टर से मुलाकात कर स्थिति से अवगत करा दिया है। साथ ही कहा है कि अगर मजदूरी नहीं बढ़ी तो बैठक लेकर आंदोलन किया जाएगा। पावरलूम बुनकर संघ के अध्यक्ष रियाज अहमद अंसारी ने कहा-पावरलूम बुनकरों को पूरी पूरी मजदूरी नहीं मिल रही है। इसे लेकर अब बुनकर आंदोलन का मन बना चुके हैं। उनका कहना है कि टेक्सटाइल्स उद्योग संचालक कम मजदूरी दे रहे हैं। अगर एक हफ्ते के अंदर मजदूरी बढ़कर नहीं मिली तो बुनकर पावरलूम बंद कर आंदोलन करेंगे। शहर में करीब 50 हजार से ज्यादा पावरलूम संचालित हैं जिससे करीब 1.50 लाख से अधिक विभिन्न तरीकों से रोजगार से जुड़े हैं। पावरलूम बुनकरों को टेक्सटाइल से 25.25 रूपए से कम मजदूरी दी जा रही है। टेक्सटाइल द्वारा बुनकरों को 21, 22, 23, 24 रूपए प्रति पिक प्रति मीटर के हिसाब से मजदूरी दी जा रही है। साथ ही साथ टीएल के नाम पर 100 मीटर से अधिक कपड़ा बुना कर लिया जा रहा है। 106, 108, 110 और 150 मीटर की जगह 162, 165, 168 का टांका बुनवाया जा रहा है। जबकि 100 मीटर 150 मीटर की मजदूरी दी जा रही है। कोण की घाटी के नाम पर बुनकरों से पैसे काटे जा रहे हैं। हफ्तेवारी पगार 4 हफ्ते, 6 हफ्ते, 8 हफ्ते या 10 हफ्ते में दी जा रही है। हफ्ते में 2 या 3 दिन लूम चल रहे हैं। अधिकतर पावरलूम बंद पड़े हैं। बुनकर अपना जीवन यापन करने के लिए अपने पावरलूमों को तोड़कर कबाड़े में बेच रहा है। कम से कम शहर में 40 प्रतिशत से अधिक लूम बंद हैं जिसके कारण बुनकर अपना बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहा है। विद्युत मंडल द्वारा बिल पर पेनल्टी पर पेनल्टी लगा कर दी जा रही है। 3 माह से सुरक्षा निधि का पैसा भी जोड़कर बिल में वसूला जा रहा है।
पावरलूम बुनकर संघ ने इससे पहले 14 अप्रैल 2024 को अनिश्चितकाल के लिए बुरहानपुर के पावरलूम बंद किया था। तब कलेक्टर ने एक्शन में आकर लेबर कमिश्नर के बीच मध्यस्थता से पावरलूम बुनकर संघ और टेक्सटाइल के बीच बैठक कराई थी। लेबर कमिश्नर मेघा भट्ट ने टेक्सटाइल को यह ताकीद की थी कि बुनकरों की तयशुदा मजदूरी 25.25 रूपए देना होगी इसके बावजूद भी टेक्सटाइल संचालक कम मजदूरी दे रहे हैं। इससे बुनकरों में आक्रोश पनप रहा है। बिजली कंपनी द्वारा लाइन काटी जा रही है। मीटर उखाड़कर ले जाए जा रहे हैं। इसलिए बुनकर संघ ने एक हफ्ते का समय दिया है। अध्यक्ष ने कहा इसके बाद आंदोलन किया जाएगा। पावरलूम बंद कर दिए जाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles