Homeमध्यप्रदेशआजीवन संघर्ष करने वाले महान योद्धा थे...

आजीवन संघर्ष करने वाले महान योद्धा थे भगवान बिरसा मुंडा -ज्ञानेश्वर पाटील

ग्राम धूलकोट, खकनार में भगवान बिरसा मंडी की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद, विधायक, समाजजन व जनप्रतिनिधिगण भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों को याद कर भावुक हुई विधायक मंजू दादु बुरहानपुर। शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनजातीय […]

बुरहानपुर। शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के अंतर्गत शोभायात्रा और विभिन्न कार्यक्रम ग्राम धूलकोट, नेपानगर, और खकनार में आयोजित किए गए।
Sadaiv Newsनेपानगर विधानसभा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- भगवान बिरसा मुंडा आजीवन संघर्ष करने वाले महान योद्धा थे। अपने अद्वितीय संघर्षों और बलिदान के कारण उन्हें ‘मनुष्य भगवान’ का दर्जा मिला। उनकी जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें प्रमुख हैं- एकलव्य विद्यालय, जो जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। वन धन योजना- जो जनजातीय आय बढ़ाने में सहायक है। विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह की महिलाओं को प्रति माह ₹1,500 की आर्थिक सहायता।
विधायकों ने दी शुभकामनाएं
बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर शुभकामनाएं दीं और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर, नेपानगर विधायक मंजू दादु भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों को याद करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा- भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, और जमीन की सुरक्षा के लिए बड़ा आंदोलन किया। उन्होंने किसानों की कर्ज माफी और अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनका जीवन हमारे समाज और संस्कृति का गौरव है। दादू ने कहा भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी संस्कृति और मूल्यों को खत्म नहीं होने दिया। वह प्रतिभाशाली थे। उनमें जबरदस्त मेधाशक्ति थी।
मेधावी विद्यार्थियों और सेना के जवानों का सम्मान
कार्यक्रम में नेपानगर विधानसभा के शासकीय हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए जवानों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles