Homeमध्यप्रदेशसांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन...

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की

संसदीय क्षेत्र में नवीन हवाई पट्टी के निर्माण एवं नागचुन स्थित हवाई पट्टी के नवीनीकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर खंडवा संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के समीप नवीन हवाई पट्टी के निर्माण एवं नागचुन स्थित […]

  • संसदीय क्षेत्र में नवीन हवाई पट्टी के निर्माण एवं नागचुन स्थित हवाई पट्टी के नवीनीकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर खंडवा संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के समीप नवीन हवाई पट्टी के निर्माण एवं नागचुन स्थित हवाई पट्टी के नवीनीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं संबंधी विषय पर चर्चा कर ज्ञापन के माध्यम से इनके स्वीकृति हेतु निवेदन किया।
सांसद श्री पाटील ने आग्रह किया कि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण होने से आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ क्षेत्र के व्यावसायिक कार्य एवं निजी कार्य हेतु अन्य शहरों में हवाई यात्रा से आना जाना सुगम हो सकेगा। वहीं संसदीय क्षेत्र के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के समीप नवीन हवाई पट्टी निर्माण की बहुत आवश्यकता है। जिससे पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि हो सके।
मध्य प्रदेश सरकार ने भी एकात्मता के प्रतीक श्री आदि गुरु शंकराचार्य जी की 108 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित मूर्ति का निर्माण किया है। साथ ही उसी परिसर में वैदिक परंपरा से प्रेरित संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना भी की है। आगामी भविष्य में आवाजाही में अत्यधिक वृद्धि होगी। हवाई पट्टी निर्माण किया जाता है तो निश्चित ही मेरे क्षेत्र में विकास को एक नई दिशा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उपरोक्त मांगों पर कार्ययोजना शीघ्र बनाई जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles