राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नगर निगम की पहल: ठंड में जरूरतमंदों की मदद, गरीबों और बेघरों के लिए दीनदयाल रसोई व रैन बसेरा 

बुरहानपुर। शीत ऋतु में गरीबों और बेघरों के लिए नगर पालिक निगम बुरहानपुर द्वारा आश्रय स्थल (रैन बसेरा) और दीनदयाल रसोई केंद्र का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने और उन्हें स्वच्छ, स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है। आश्रय स्थल और रसोई केंद्रों की सुविधा लालबाग

On: December 2, 2024 8:17 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। शीत ऋतु में गरीबों और बेघरों के लिए नगर पालिक निगम बुरहानपुर द्वारा आश्रय स्थल (रैन बसेरा) और दीनदयाल रसोई केंद्र का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने और उन्हें स्वच्छ, स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है।
आश्रय स्थल और रसोई केंद्रों की सुविधा
लालबाग और डाकवाड़ी में संचालित आश्रय स्थलों में जरूरतमंदों को रात्रिकालीन विश्राम के साथ सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। दीनदयाल रसोई केंद्र के माध्यम से गरीबों को सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर पालिक निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशानुसार, एन.यू.एल.एम. विभाग की टीम नियमित रूप से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे स्थानों का दौरा कर जरूरतमंदों को आश्रय स्थलों तक पहुंचा रही है।
Sadaiv Newsजरुरतमंदों को आश्रय स्थल में सुरक्षित पहुंचाया
30 नवंबर 2024 को रेलवे स्टेशन से बुलढाणा निवासी गजानन देशमुख और भोपाल निवासी जगदीश को लालबाग आश्रय स्थल में विश्राम के लिए ले जाया गया। 1 दिसंबर 2024 को खंडवा निवासी सुखलाल गरास्थे और नावरा (बुरहानपुर) निवासी अमरसिंग भिलावेकर को डाकवाड़ी स्थित आश्रय स्थल में सुरक्षित पहुंचाया गया।
गरीब व्यक्ति सड़क पर न सोए
आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि, एन.यू.एल.एम. टीम शीत ऋतु में लगातार रात्रिकालीन भ्रमण कर रही है ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति सड़क पर न सोए। आश्रय स्थलों पर भोजन और आराम की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
निगम का समावेशी सन्देश
आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा नगर पालिक निगम की यह पहल शहरी गरीबों और बेघरों के लिए एक बड़ी राहत है। ठंड के मौसम में जहां लोग खुले में सोने को मजबूर होते हैं, वहीं रैन बसेरा और दीनदयाल रसोई केंद्र उनकी मदद के लिए तत्पर हैं। इस प्रयास से न केवल जरूरतमंदों को भोजन और आसरा मिल रहा है, बल्कि समाज में समावेशी विकास का संदेश भी जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser