राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पेंशन बहाली की लड़ाई तेज-2005 से बंद पेंशन योजना फिर से लागू हो, कर्मचारियों ने सांसद को दिया ज्ञापन

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ, नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम और मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने खंडवा-बुरहानपुर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को 2005 से बंद पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) को

On: March 2, 2025 1:12 PM
Follow Us:
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते कर्मचारी नेता

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ, नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम और मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने खंडवा-बुरहानपुर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को 2005 से बंद पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) को समाप्त कर ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करने की मांग रखी गई।
राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा आंदोलन
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के नेतृत्व में एवं प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया के मार्गदर्शन में 25 फरवरी से 10 मार्च तक पूरे देश में पुरानी पेंशन लागू करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुरहानपुर जिले में भी पुरानी पेंशन एवं वरिष्ठता के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर, जिला संयोजक धर्मेंद्र चौकसे, बृजेश राठौर, महासचिव अनिल सातव एवं सदस्य गणेश काकडे समेत अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें
• 2005 से बंद पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पुनः लागू किया जाए।
• नई पेंशन योजना (NPS) को पूरी तरह समाप्त कर कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ दिया जाए।
• यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) में भी ओपीएस की भांति नियम लागू किए जाएं।
• सेवानिवृत्ति के अंतिम महीने का आधा वेतन पुरानी पेंशन के रूप में दिया जाए।
• प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के आधार पर पेंशन लागू की जाए।
एनपीएस बनाम ओपीएस – कर्मचारियों की चिंता
कर्मचारी संगठनों का मानना है कि एनपीएस कर्मचारियों के बुढ़ापे के लिए असुरक्षित योजना है, जो सामाजिक सुरक्षा के दायित्व को पूरा नहीं करती।
प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की अपील
ज्ञापन सौंपते हुए ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से निवेदन किया कि माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर 2005 से पुरानी पेंशन लागू करने की कृपा करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने एनपीएस से यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) पर बदलाव किया है, लेकिन यूपीएस भी कर्मचारियों के भविष्य के लिए उचित नहीं है। इसलिए ओपीएस को ही लागू करना ही एकमात्र समाधान है।
पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की दिशा
2017 से पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन चल रहा है, जिसके कारण सरकार ने कुछ संशोधन किए हैं, लेकिन कर्मचारी महासंघ इसे पूर्ण समाधान नहीं मानता। सरकार से मांग की गई है कि पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। यह आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज़ हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser