राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मोहर्रम को लेकर बुरहानपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, फ्लैग मार्च से दिखाया पुलिस ने दम

डीआईजी बोले- सोशल मीडिया से लेकर जुलूस मार्ग तक रहेगी पुलिस की पैनी नजर, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी मोहर्रम को लेकर बुरहानपुर पुलिस हाई अलर्ट पर, हर एंगल से निगरानी बुरहानपुर। मोहर्रम पर्व को लेकर बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। शुक्रवार को शहर में कड़ी सुरक्षा तैयारियों के बीच

On: July 5, 2025 3:17 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। मोहर्रम पर्व को लेकर बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। शुक्रवार को शहर में कड़ी सुरक्षा तैयारियों के बीच पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया। निमाड़ रेंज डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा खुद बुरहानपुर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कंट्रोल रूम से शुरू हुआ फ्लैग मार्च शहर के संवेदनशील इलाकों से होते हुए चौराहों तक पहुंचा। हर मोड़ पर पुलिस की मौजूदगी और सख्ती दिखी।
Sadaiv Newsडीआईजी बहुगुणा ने कहा, बुरहानपुर पुलिस की तैयारी शानदार है। सोशल मीडिया पर हर गतिविधि पर नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस मार्गों पर बिजली के तार व्यवस्थित रहें ताकि ताजिए निकलने में कोई परेशानी न हो।
सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी, रात-प्रभात गश्त बढ़ाई
सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। थाना प्रभारियों को रात और प्रभात गश्त सघन करने के निर्देश मिले हैं। साथ ही, ताजिए विसर्जन के दौरान गोताखोरों की तैनाती और सभी थानों पर एंटी रायट ड्रिल किट, बरसाती, टॉर्च आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
फ्लैग मार्च में पुलिस का दिखा दम, चप्पे-चप्पे पर रही निगाह
पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू होकर फ्लैग मार्च फूल चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक, मंडी चौक होते हुए वापस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ। पूरे रास्ते पुलिस बल की चाक-चौबंद तैनाती देखी गई।
फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारी
फ़्लैग मार्च में निमाड़ रेंज डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा के साथ एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार, एएसपी अंतर सिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल, डीएसपी प्रीतम ठाकुर, एसडीओपी नेपानगर निर्भयसिंह अलावा, निरीक्षक टीकमचंद शिंदे, रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित, यातायात थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
क्या दिए गए हैं खास निर्देश?
सभी थाना प्रभारी संवेदनशील स्थानों पर खुद रहेंगे मौजूद
जुलूस आयोजकों से लगातार संपर्क व समन्वय बनाए रखने के निर्देश
भीड़ नियंत्रण, यातायात और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारी
अफवाह फैलाने वालों, असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर
इंटेलिजेंस तंत्र को किया गया सक्रिय
जनता से की शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पर्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं। कोई भी समस्या हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें, अफवाहों से बचें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश न फैलाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser