Homeमध्यप्रदेशPOLITICS NEWS- 2 बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे...

POLITICS NEWS- 2 बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान निर्दलीय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बोले- यह मेरे साथ नहीं नंदू भैया के साथ हुआ अन्याय

पिता की 45 साल की राजनीति के नाम पर भारी जन समर्थन मिलने की उम्मीद में बढ़ाए कदम भोपाल से लौटकर किया था शक्ति प्रदर्शन, भाजपा की चिंताएं बढ़ी बुरहानपुर। 2 बार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बुरहानपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का पूरा मन बना […]

बुरहानपुर। 2 बार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बुरहानपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का पूरा मन बना लिया है और अब वह निर्दलीय के बतौर नामांकन भी भरने वाले हैं। उनका कहना है कि मैंने पार्टी से दावेदारी की, लेकिन पार्टी ने दो बार धोखा दिया। पहली बार 2021 और अब 2023 में धोखा मिला। यह मेरे साथ नहीं नंदु भैया के साथ अन्याय है। जनता इसका जवाब देगी।
उनका कहना है कि जनता के कहने पर ही मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया है। अपने पिता की 45 साल की राजनीति और किए गए कामों को लेकर वह जनता के बीच जाने की बात कह रहे हैं। इससे कहीं न कहीं भाजपा की चिंताएं बढ़ गई है, क्योंकि न केवल निमाड़, बल्कि प्रदेश की राजनीति में नंदू भैया का खासा नाम रहा है। दो बार प्रदेशाध्यक्ष रहने के साथ ही उनके सभी से अच्छे संबंध होने पर हर्षवर्धन को इसका फायदा मिल रहा है। यही वजह है कि जब भाजपा ने बुरहानपुर विधानसभा से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस का टिकट फाइनल किया तो देर रात नंदू भैया के निवास पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान नंदू भैया की पत्नी दुर्गेश्वरी नंदकुमार सिंह चौहान के बयान ने जिले की राजनीति की दिशा बदल दी थी। दरअसल दुर्गेश्वरी देवी ने कहा था कि मेरे पति ने क्या कमी की थी पार्टी की सेवा करने में जो आज मुझे यह दिन देखने को मिल रहा है। इसके बाद से नंदू भैया समर्थकों ने तय किया कि हर्षवर्धन सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ाएंगे।
कईं भाजपा नेता भी हर्षवर्धन के साथ
बताया जा रहा है कि कईं भाजपा नेता भी हर्षवर्धन के साथ आ गए हैं। कुछ तो खुले तौर पर उनके साथ देखे भी गए हैं जिनमें पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, राजू जोशी, रमेश पाटीदार आदि शामिल हैं जो नंदूभैया के करीबी रहे हैं।
लोगों से कहा फॉर्म चुनाव लड़ने के लिए भरूंगा
बुधवार को हर्षवर्धन दशहरा के पर्व पर अपने गृह ग्राम शाहपुर पहुंचे थे। यहां एक बुजुर्ग समर्थक ने कहा-उपर से दबाव आया तो फॉर्म उठेगा तो नहीं इस पर हर्षवर्धन ने कहा- मैं फॉर्म चुनाव लड़ने के लिए भर रहा हूं। साथ ही उन्होंने कहा अब चाहे हेलीकाप्टर आए या कुछ और कदम वापस नहीं होंगे।
…….

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles