राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस का बुरहानपुर में स्टॉपेज मंजूर, यात्रियों को मिलेगी राहत

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन को मिली नई ट्रेन की सौगात, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास रंग लाए बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर एक और ट्रेन के स्टॉपेज की मंजूरी मिल गई है। अब पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस (अप/डाउन) का ठहराव बुरहानपुर में भी होगा, जिससे क्षेत्र

On: February 19, 2025 4:13 PM
Follow Us:
बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी पुणे-जबलपुर ट्रेन
  • बुरहानपुर रेलवे स्टेशन को मिली नई ट्रेन की सौगात, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास रंग लाए

बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर एक और ट्रेन के स्टॉपेज की मंजूरी मिल गई है। अब पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस (अप/डाउन) का ठहराव बुरहानपुर में भी होगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेल मंत्रालय से मिली स्वीकृति के अनुसार, पुणे-जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन (क्र. 02131 – डाउन) सोमवार रात 8:30 बजे बुरहानपुर पहुंचेगी, जबकि जबलपुर-पुणे ट्रेन (क्र. 02132 – अप) बुधवार रात 9:00 बजे बुरहानपुर स्टेशन पर ठहरेगी।
विद्यार्थियों और अधिवक्ताओं को होगी सुविधा
इस नई सुविधा से उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी जो पुणे में पढ़ाई या नौकरी कर रहे हैं। इसके अलावा, जबलपुर हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों के लिए जाने वाले अधिवक्ताओं और अन्य यात्रियों को भी इससे लाभ मिलेगा।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयासों की सराहना
बुरहानपुर, नेपानगर और खंडवा रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की सुविधा बढ़ाने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटील लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस मांग को जोरदार तरीके से उठाया था। उनके सफल प्रयासों के लिए क्षेत्रवासियों ने धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी आभार जताया।
रेलवे सुविधाओं में होगा और विस्तार?
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने भरोसा दिलाया है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में और अधिक ट्रेनों के स्टॉपेज सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी रखेंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser