राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

एसआर डिस्पोजल गोडाउन पर छापेमारी, 1.56 क्विंटल प्लास्टिक सामग्री जब्त

निगम की सख्त कार्रवाई, गोडाउन मालिक पर जुर्माना भी लगाया बुरहानपुर। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशन में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में सिंधीबस्ती स्थित एस.आर. डिस्पोजल गोडाउन पर की गई छापेमारी में नगर निगम की टीम ने भारी मात्रा

On: December 10, 2024 7:09 PM
Follow Us:
  • निगम की सख्त कार्रवाई, गोडाउन मालिक पर जुर्माना भी लगाया

बुरहानपुर। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशन में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में सिंधीबस्ती स्थित एस.आर. डिस्पोजल गोडाउन पर की गई छापेमारी में नगर निगम की टीम ने भारी मात्रा में 1 क्विंटल 56 किलो प्लास्टिक सामग्री जब्त की। छापेमारी के दौरान प्लास्टिक डिस्पोजल सामग्री जैसे ग्लास, चम्मच, प्लेट, टेबल पेपर, और पॉलीथीन बैग पाए गए। निगम की टीम ने टेंपो में भरकर सामग्री को जब्त किया और गोडाउन मालिक पर जुर्माना भी लगाया।
Sadaiv Newsयह अभियान नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। जिसमें सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, स्वच्छता पर्यवेक्षक गणेश पाटिल, रामदास पोहेकर, और अन्य सेक्टर अधिकारियों की टीम शामिल थी।
निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया शहर में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए यह कदम उठाया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना लगाया जा रहा है। दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं को प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए समझाइश दी जा रही है।
वर्जन
आने वाले समय में अभियान जारी रहेगा
यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी ताकि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।
– सुश्री स्वर्णिका वर्मा, सहायक आयुक्त नपानि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser