राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सतियारा और नागझिरी श्मशान घाट 50-50 लाख की लागत से होंगे विकसित

विधायक अर्चना चिटनिस ने शहर के प्रमुख श्मशान घाटों का किया निरीक्षण बुरहानपुर। शहर के श्मशान घाटों की व्यवस्थाओं में सुधार और उनके सौंदर्यीकरण हेतु विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने 50-50 लाख रूपए की सौगात दी। गुरूवार को शहर के प्रमुख श्मशान घाटों का श्रीमती चिटनिस महापौर माधुरी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष

On: September 26, 2024 8:09 PM
Follow Us:
  • विधायक अर्चना चिटनिस ने शहर के प्रमुख श्मशान घाटों का किया निरीक्षण

बुरहानपुर। शहर के श्मशान घाटों की व्यवस्थाओं में सुधार और उनके सौंदर्यीकरण हेतु विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने 50-50 लाख रूपए की सौगात दी। गुरूवार को शहर के प्रमुख श्मशान घाटों का श्रीमती चिटनिस महापौर माधुरी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, पूर्व महापौर अतुल पटेल, महंत पुष्कारानंद महाराज, नर्मदानंद गिरी महाराज, भागवाताचार्य हरिकृष्ण मुखियाजी, सुश्री ममता व्यास एवं शैलेश कानूनगो ने जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, शहर के प्रमुख नागरिकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ निरीक्षण कर चर्चा की।

Sadaiv Newsश्रीमती चिटनिस ने कहा कि महानगरों की तर्ज पर बुरहानपुर में सूर्यपुत्री मां ताप्ती नदी के तट पर स्थित सतियारा घाट और नागझिरी श्मशान घाट को विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन से जो विकास राशि की आवश्यकता होगी वह लेकर आएंगे। किन्तु इसके संचालन और संधारण हेतु समाज को आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी। शासन एक बार विकास और सौंदर्यीकरण पर खर्च करता है किन्तु उसका समुचित प्रबंधन और सौंदर्यीकरण को स्थायीत्व देना स्थानीय लोगों की जिम्मेदारी है। भोपाल, इंदौर, पुणे, इटारसी जैसे शहरों में स्थानीय नागरिकों और समाज सेवियों द्वारा संचालन और संधारण समिति बनाकर ऐसे स्थलों को हरा-भरा ही नहीं वरन् शास्त्रोक्त पद्धति से सामाजिक परंपराओं का निर्वहन कर अंतिम क्रिया की जाती है। चूंकि इन स्थानों पर आने वाले परिवारजन दुःखी और अशांत मन से आते है, उन्हें यहां आकर मन को शांति मिले तथा यहां कि गतिविधियों से सांसारिक दुःखों से उबरकर यह परिसर छोड़े, ऐसा हमारा स्थानीय समिति का प्रयास और कार्य होना चाहिए। अपनी एक समिति बनाकर सुचारू संचालन करें, ताकि श्मशान घाट सुविधाजनक बने रहे और यहां आने वाले नागरिकों को परेशानी न हो।
सूर्यपुत्री मां ताप्ती नदी के किनारे अंतिम संस्कार करने का विशेष महत्व
विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि ताप्ती नदी के किनारे अंतिम संस्कार करने का विशेष महत्व है। ज्ञात रहे बुरहानपुर नगर में सूर्यपुत्री मां ताप्ती तट पर प्रभु राम ने अपने पिता दशरथ महाराज का तर्पण किया और द्वापर युग में ताप्ती तट पर अश्विनी कुमार क्षेत्र में दानवीर कर्ण का अग्नि संस्कार किया गया था, जो श्रीकृष्ण जी ने स्वयं कर्ण जी के उद्धार हेतु ताप्ती तट को सर्वोत्तम स्थान बताकर ताप्ती तट पर दाह संस्कार कराया था।
श्मशान घाटों और परिसरों का करेंगे कायाकल्प
अर्चना चिटनिस ने उपस्थितजनों से चर्चा करते हुए सबकी सलाह लेते हुए शीघ्र संचालन और संधारण समिति गठन का आग्रह किया। अवंछित अतिक्रमण हटाकर प्रकाश और पार्किंग व्यवस्था, मार्ग दूरस्तीकरण, परिसर का विस्तार, पेयजल की व्यवस्था करने के साथ ही सौंदर्यीकरण और बैठक व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। श्रीमती चिटनिस ने संबंधित अधिकारियों को समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुसार स्टीमेंट बनाने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser