राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

स्मार्ट कृषि तकनीक: किसानों को मिट्टी, मौसम और पोषक तत्वों के बारे में सटीक जानकारी दे रहा डिवाइस

खकनार से उमेश मावस्कर की रिपोर्ट बुरहानपुर जिले के खकनार क्षेत्र में एक कृषक ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। किसान राहुल पवार ने फाइलों कंपनी द्वारा निर्मित एक स्मार्ट डिवाइस अपने खेत में लगाया है, जो खेती के लिए बेहद उपयोगी

On: December 4, 2024 1:29 PM
Follow Us:

खकनार से उमेश मावस्कर की रिपोर्ट
बुरहानपुर जिले के खकनार क्षेत्र में एक कृषक ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। किसान राहुल पवार ने फाइलों कंपनी द्वारा निर्मित एक स्मार्ट डिवाइस अपने खेत में लगाया है, जो खेती के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है।
डिवाइस की विशेषताएं
यह डिवाइस फसल की स्थिति का आकलन कर आठ दिन पहले ही मोबाइल पर जानकारी देता है, जैसे: किस पोषक तत्व की कमी है। कौन सी खाद और दवाइयों की आवश्यकता होगी। कितने पानी की जरूरत होगी। यह डिवाइस सोलर एनर्जी से चल सकता है। एक बार बैटरी चार्ज होने पर तीन महीने तक काम करता है। मिट्टी, मौसम और पोषक तत्वों के बारे में सटीक जानकारी किसानों को समय पर मिलती है। यह डिवाइस एक बार में 20 एकड़ खेत तक की जानकारी दे सकता है।
लागत और लाभ
इस डिवाइस की कीमत मात्र ₹50,000 है, जो इसकी कार्यक्षमता को देखते हुए किफायती है। फसलों को बीमारियों से बचाने में मदद। समय पर खाद और पानी का उपयोग, जिससे लागत कम और उत्पादन अधिक होता है। पर्यावरणीय दृष्टिकोण से सस्टेनेबल खेती को बढ़ावा।
किसान की राय
किसान राहुल पवार ने बताया कि उन्होंने पहले इस डिवाइस के काम को समझा और फिर इसे खेत में लगाया। यह डिवाइस फसल की संभावित बीमारियों के बारे में पहले ही सचेत कर देता है, जिससे पौधों को समय पर बचाया जा सकता है। खेत में लगी फसल में किस पोषक तत्व की किस खाद की किस दवाई की और पानी की कितनी आवश्यकता पड़ने वाली है आपके मोबाइल पर जानकारी दे देगा।
स्मार्ट एग्रीकल्चर, सकारात्मक संकेत
इस तरह की तकनीक न केवल किसानों को खेती में आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि कृषि को लाभकारी व्यवसाय में बदलने में भी मददगार है। सरकारी और निजी प्रयासों के साथ-साथ किसानों का तकनीक अपनाने का यह रुझान स्मार्ट एग्रीकल्चर की ओर सकारात्मक संकेत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser