राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

श्रीरामलला सरकार ने की भविष्यवाणियां — मोदी छोड़ सकते हैं पीएम पद, योगी पर संकट, राहुल को करना होगा आत्मबोध

बुरहानपुर। त्रिकालदर्शी और भविष्यवेत्ता के रूप में देशभर में ख्यातिप्राप्त श्रीरामलला सरकार अब उदासीन आश्रम बुरहानपुर के नए गादीपति होंगे। आश्रम के वर्तमान गादीपति पुष्करानंद महाराज ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की कि गुरुपूर्णिमा पर श्रीरामलला सरकार को दीक्षा देकर गादी सौंप दी जाएगी। इसी अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में

On: June 20, 2025 9:04 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। त्रिकालदर्शी और भविष्यवेत्ता के रूप में देशभर में ख्यातिप्राप्त श्रीरामलला सरकार अब उदासीन आश्रम बुरहानपुर के नए गादीपति होंगे। आश्रम के वर्तमान गादीपति पुष्करानंद महाराज ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की कि गुरुपूर्णिमा पर श्रीरामलला सरकार को दीक्षा देकर गादी सौंप दी जाएगी। इसी अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में श्रीरामलला सरकार ने राजनीति, अध्यात्म और सनातन संस्कृति को लेकर कई विस्फोटक बातें कहीं।
Sadaiv Newsश्रीरामलला सरकार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा— मोदी जी का भविष्य उज्जवल है, 2027, 2028, 2029 तक वे प्रधानमंत्री रह सकते हैं, लेकिन 2029 में वे किसी और को कमान सौंपने का संकल्प ले सकते हैं। उन्हें कोई डिगा नहीं सकता क्योंकि वे दृढ़ निश्चयी और तेजस्वी नेता हैं।
योगी आदित्यनाथ पर जताया खतरे का संकेत
उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा— 2027-28 में योगी जी के जीवन में संकट आ सकता है। यह इतना गंभीर होगा कि मृत्यु तुल्य पीड़ा हो सकती है। हम उनके दीर्घायु जीवन के लिए यज्ञ और अनुष्ठान करेंगे ताकि वे देश का नेतृत्व कर सकें।
राहुल गांधी को आत्मचिंतन की सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उन्होंने कहा—यदि राहुल गांधी सनातन धर्म को समझ लें, आत्मबोध प्राप्त कर लें, तो उनका भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। लेकिन लगता है कि वे किसी विचारधारा की बेड़ियों में बंधे हैं। उन्हें अपनी पहचान खोजनी होगी।
2028 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, बोले— सनातन का ध्वज रहेगा बुलंद
श्रीरामलला सरकार ने मध्यप्रदेश की राजनीति को लेकर भी भविष्यवाणी की—2028 में प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। जब तक सनातन धर्म जीवित है, तब तक उसका ध्वज सत्ता में लहराता रहेगा। पहले भी मेरी कई भविष्यवाणियां 99% तक सच साबित हुई हैं।
साधक उच्च कोटी का हो तभी कर सकता है अदृश्य शक्तियों से संवाद
अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा— भूत, भविष्य और वर्तमान देखा जा सकता है, लेकिन इसके लिए साधक का उच्च कोटी का होना आवश्यक है। साधना तभी साकार होती है जब वह समाज के लिए हो। मेरी 99% भविष्यवाणियां सच होती हैं, पर दुर्भाग्य है कि सत्य को स्वीकार करने की प्रवृत्ति कम हो गई है।
गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग
श्रीरामलला सरकार ने भावुक अपील करते हुए कहा जो नेता स्वयं को सनातनी कहते हैं, उन्हें चाहिए कि गोमाता को राष्ट्रमाता और रामचरितमानस को राष्ट्रीय सद्ग्रंथ का दर्जा दें। यह समय की मांग है और सनातन की अस्मिता का प्रतीक भी।
बुरहानपुर में अक्टूबर में होगा विशाल आयोजन
उन्होंने बताया कि अक्टूबर में पांच दिवसीय श्रीरामकथा और दो दिवसीय महादरबार का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं होगा, बल्कि सेवा, आत्मिक जागरण और सनातन संस्कृति को जाग्रत करने वाला महोत्सव होगा। देशभर से 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। स्थान और तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
परंपरा के अनुरूप होगा उत्तराधिकार
महंत पुष्करानंद महाराज ने कहा— उदासीन परंपरा के अनुसार हमने श्रीरामलला सरकार को उत्तराधिकारी घोषित किया है। वे वर्षों से साधना में लीन हैं और देशभर में सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं। यह परिवर्तन एक संस्कारिक प्रक्रिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser