Homeमध्यप्रदेशशहर की सड़कों की हालत सुधरेगी- एक...

शहर की सड़कों की हालत सुधरेगी- एक महीने के लिए बंद करेंगे गणपति नाका से शिकारपुरा तक रोड, बैठक में होगा तय 

कलेक्टर, एसपी, महापौर ने किया निरीक्षण, नगर निगम ने प्रमुख मार्गों के गड्ढे भरने का अभियान शुरू किया बुरहानपुर। शहर में बारिश के दौरान सड़कों की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे गड्ढे नजर आ रहे हैं। इसका लगातार विरोध किया जा रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस ने भी विरोध दर्ज कराया था […]

  • कलेक्टर, एसपी, महापौर ने किया निरीक्षण, नगर निगम ने प्रमुख मार्गों के गड्ढे भरने का अभियान शुरू किया

बुरहानपुर। शहर में बारिश के दौरान सड़कों की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे गड्ढे नजर आ रहे हैं। इसका लगातार विरोध किया जा रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस ने भी विरोध दर्ज कराया था तो वहीं आमजन की ओर से भी मांग की जा रही थी कि सड़कों की स्थिति सुधारी जाए। इसके बाद नगर निगम द्वारा शहर में शुक्रवार से अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पहले प्रमुख मार्गों के गडढे भरे जा रहे हैं। इसके बाद शहर के अंदरूनी हिस्सों में जहां जहां रोड अधिक खराब है वहां पेंचवर्क होगा। वहीं गणपति नाका से शिकारपुरा तक एक माह रोड बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट करने का भी प्लान है ताकि एनएचएआई यहां सड़कों का पेचवर्क कर सके, हालांकि यह निर्णय एक जिला स्तरीय समिति की बैठक में होगा।
लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि नगर में खराब सड़कों के कारण आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद नगर निगम ने यहां गड्ढे भरने का काम शुरू कराया। इसका विजिट कलेक्टर भव्या मित्तल, एसपी देवेंद्र पाटीदार, महापौर माधुरी अतुल पटेल ने किया। पूर्व महापौर अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, सीएसपी गौरव पाटिल, एसडीएम पल्लवी पुराणिक सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
एक महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट करने का है प्लान -कलेक्टर
कलेक्टर भव्या मित्तल ने कहा नगर निगम द्वारा गड्ढे भरने का अभियान चालू किया गया है। आज हमने शहर में ट्रैफिक को लेकर भी विजिट किया। ट्रक का ट्रैफिक अधिक रहता है। इसके कैसे डायवर्ट कर सकते हैं इसके लिए गणपति नाका से शिकारपुरा तक विजिट किया है। जिला स्तरीय समिति में इस मुद्दे को रखा जाएगा ताकि कोई निर्णय किया जा सके। एक महीने के लिए ट्रैफिक का ट्रायल कराएंगे ताकि इस बीच एनएचएआई हाईवे की सड़कों के गड्ढे भरने का काम कर सके। नगर निगम द्वारा गढ्डे भरने के लिए कोल्ड मिक्स मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। वहीं महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कल बारिश हो रही थी इसलिए गढ्डे भरने का काम नहीं हो सका था। आज से यह काम चालू कराया गया है। अभी मुख्य मार्गों पर काम चल रहा है इसके बाद शहर के अंदर यह अभियान चलेगा।
कांग्रेस ने भी दर्ज कराया था विरोध
पिछले दिनों खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस की ओर से विरोध दर्ज कराया गया था। जगह जगह खुद ही कांग्रेसी गड्ढे भरने पहुंच गए थे। इसके बाद नगर निगम हरकत में आया और महापौर द्वारा लगातार अफसरों से बैठक की जा रही थी। अब नगर निगम गड्ढे भरने का अभियान शुरू किया। इसके लिए कोल्ड मिक्स मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है।
सीवरेज और जलावर्धन के कारण स्थिति खराब
नगर में सीवरेज योजना और जलावर्धन योजना के कारण सड़कों की खुदाई की गई थी, लेकिन अधिकांश जगह इसे व्यवस्थित नहीं किया गया। नियम कहता है कि काम पूरा होने के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी की यह जिम्मेदारी होती है कि जहां उसने खुदाई की वहां का स्थान व्यवस्थित कराया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया। सीवरेज और जलावर्धन योजना का काम लगभग पूरा हो चुका है इसके बाद भी सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं किया गया।
वर्जन-
अभियान चलाकर गड्ढे भरने का चल रहा काम
– अभियान चलाकर गड्ढे भरने का काम चल रहा है। यह काम आगे भी जारी रहेगा। अभी प्रमुख मार्गो के गड्ढे भरे जा रहे हैं। आगे चलकर शहर के अंदर यह प्रक्रिया की जाएगी।
– माधुरी अतुल पटेल, महापौर बुरहानपुर
….

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles