राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

लावणी तार-तार: गौतमी पाटिल के फूहड़ ठुमकों से बेकाबू हुई भीड़

समय से पहले ही खत्म करना पड़ा समारोह, पुलिस भी नहीं संभाल पाई व्यवस्था दीपावली के अवसर पर शाहपुर में हर साल होता है कोई न कोई आयोजन बुरहानपुर। दीपावली के अवसर पर हर साल शाहपुर में मेला आयोजित होता है। इसके दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, लेकिन इस बार रविवार रात

On: November 4, 2024 8:15 PM
Follow Us:
  • समय से पहले ही खत्म करना पड़ा समारोह, पुलिस भी नहीं संभाल पाई व्यवस्था

  • दीपावली के अवसर पर शाहपुर में हर साल होता है कोई न कोई आयोजन

बुरहानपुर। दीपावली के अवसर पर हर साल शाहपुर में मेला आयोजित होता है। इसके दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, लेकिन इस बार रविवार रात हुए कार्यक्रम में फूहड़ता अधिक नजर आई। नृत्यांगना गौतमी पाटिल के अश्लील ठुमकों से भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने जमकर हुड़दंग मचाई। इसके बाद समय से पहले ही कार्यक्रम खत्म करना पड़ा। मंच से आयोजक भी बार बार कहते रहे कि अगर इसी तरह हुड़दंग मचाया जाता रहा तो हम कार्यक्रम समय से पहले खत्म कर देंगे। दरअसल गौतमी पाटिल के कार्यक्रम में अकसर फूहड़ गीत ही होते हैं। जिले पहले भी ऐसा आयोजन हुआ।
Sadaiv Newsदरअसल शाहपुर में रविवार रात लावणी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जबरदस्त भीड़ उमड़ी। देर रात तक आयोजन चलता रहा। जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करना पड़ी। प्रसिद्ध नृत्यांगना गौतमी पाटिल और उनके सहयोगियों ने लावणी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समारोह में पूर्व मंत्री व विधायक अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, भाजपा नेता विरेन्द्र तिवारी, अमित मिश्रा, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष साधना विरेन्द्र तिवारी सहित पार्षद आदि शामिल हुए। पहली बार जिले में लावणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शाहपुर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे। प्रसिद्ध नृत्यांगना गौतमी पाटिल और उनके सहयोगियों की प्रस्तुति हुई।
बेकाबू भीड़ ने हुड़दंग मचाया, बच्चे को पुलिस ने बाहर निकाला
Sadaiv Newsइस दौरान भीड़ काफी अधिक हो गई थी। कुछ लोग शराब पीकर आए थे और हुड़दंग अधिक होने लगी। तभी भीड़ में करीब 7 से 8 साल का एक बच्चा भी फंस गया था। उसे पुलिस ने बाहर निकाला। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कईं बार लोगों को आयोजन स्थल से खदेड़ने की नौबत भी आई।
चंदा जमा कर आयोजन कराने की चर्चा
दूसरी ओर कहा जा रहा है कि इस आयोजन में फूहड़ता तो थी ही साथ ही आयोजन के लिए काफी बड़े पैमाने चंदा किया गया था। इसे लेकर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं है। गौतमी पाटिल के कार्यक्रम में फूहड़ता अधिक होती है। इस दौरान काफी संख्या में यहां शराब के नशे में पहुंच गए थे और काफी देर तक हुड़दंग किया।
भीड़ में फंसे कईं लोग, अतिथि भी पहले ही चले गए
आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ इतनी अधिक हो गई थी कि कईं लोग इसमें फंस गए। कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी थी। वहीं अतिथि भी ज्यादा हुड़दंग होते देख वहां से चले गए थे। लोगों को पुलिस भी काफी देर तक समझाईश देती नजर आई।
लावणी में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं
हिन्दू महासभा के दिनेश सुगंधी ने कहा लावणी पर अश्लीलता का रंग न चढ़ने दें। लोक नृत्य के नाम पर अश्लीलता हम बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं। गौतमी पाटील को फेमस होना है, तो जरूर हों, लेकिन अपनी मेहनत और कला के दम पर हों, अश्लीलता के दम पर नहीं। श्री सुगंधी ने कहा मेरा गौतमी पाटील से कोई विरोध नहीं। लेकिन उनसे यही आग्रह है कि उनके जिस तरीके के डांस से भीड़ जो हंगामे पर उतर आती है, वो ठीक नहीं है। वो अपने डांस के तरीके बदल दें। उन्हें सलीके से कर दें। अगर क्रेज टिकाए रखना है तो सही डांस करें। डांस के नाम पर कुछ और नहीं चांस लें। हिन्दू महासभा ऐसे भोंडे कार्यक्रमो का पुरजोर तरीके से विरोध करती है। लावणी यह महाराष्ट्र की पारंपरिक नृत्य शैली है। इस शैली के साथ खिलवाड़ करने का किसी को भी अधिकार नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser