राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

फिर आयोजित हुई हेलों की टक्कर- पिछले दिनों पुलिस ने दर्ज किया था आयोजक, हेला मालिकों पर केस

अब उर्स के मौके पर बोरी खुर्द में हुई हेलों की टक्कर, टीआई बोले- दर्ज करेंगे एफआईआर बुरहानपुर। जिले में विभिन्न अवसरों पर हेलों की टक्कर कराने की परंपरा है। दूसरी तरफ हर बार पुलिस द्वारा मना करने के बाद भी हेलों की टक्कर होने पर आयोजक और हेला मालिकों पर कार्रवाई की

On: February 9, 2025 7:58 PM
Follow Us:
  • अब उर्स के मौके पर बोरी खुर्द में हुई हेलों की टक्कर, टीआई बोले- दर्ज करेंगे एफआईआर

बुरहानपुर। जिले में विभिन्न अवसरों पर हेलों की टक्कर कराने की परंपरा है। दूसरी तरफ हर बार पुलिस द्वारा मना करने के बाद भी हेलों की टक्कर होने पर आयोजक और हेला मालिकों पर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को बोरी खुर्द में हुई टक्कर के बाद पुलिस ने कहा यहां आयोजन करने वाले लोगों और हेला मालिकों पर भी केस दर्ज करेंगे।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत नसीराबाद के तहत आने वाले ग्राम बोरी खुर्द में रविवार को चांद शाह वली बाबा के उर्स के अवसर पर मेला समिति द्वारा हेलों की टक्कर कराई गई। इसे देखने के लिए यहां करीब 4-5 हजार लोग पहुंचे। करीब 100 से अधिक हेले शामिल हुए जिनमें से करीब 30 जोड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। बेली घाट परिसर में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हेलों की टक्कर का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस ने आयोजकों को समझाईश भी दी, लेकिन नहीं मानने पर इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी की गई। इससे पहले 15 जनवरी को भी एक आयोजन के बद पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
कईं बार मची भगदड़ की स्थिति
खास बात यह रही कि इस दौरान कईं बार भगदड़ की स्थिति भी मची। जिसमें दो तीन लोगो को मामूली चांटें भी आई है। शाम 5 बजे तक यह आयोजन चलता रहा। इस दौरान निंबोला थाना पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने हेलों की टक्कर की पूरी निगरानी की। निंबोला थाना प्रभारी राहुल कामले ने बताया बोरी खुर्द में आज हेलों की टक्कर का आयोजन हुआ। पुलिस ने समझाईश दी थी। मामले केस दर्ज करेंगे।
अब तक नेपानगर, निंबोला, शाहपुर और खकनार पुलिस दर्ज कर चुकी है 6 से ज्यादा केस
मेले की परमिशन लेकर हेलों की टक्कर कराए जाने के मामले में अब तक 4 थानों की पुलिस 6 से अधिक एफआईआर दर्ज कर चुकी है। नवंबर 24 में शाहपुर पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें 9 आयोजक और 11 हेला मालिक शामिल थे। इससे पहले भी यहां एक बार हेलों की टक्कर होने पर भगदड़ मची थी तब शाहपुर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 1 जनवरी को नेपानगर पुलिस ने भी केस दर्ज किया था वहीं खकनार थाना पुलिस भी 19 जनवरी 25 को 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। कुछ दिनों पहले ही 15 जनवरी 2025 को निंबोला थाना पुलिस ने भी क्षेत्र के मचलपुरा में मेले की अनुमति लेकर हेलों की टक्कर कराए जाने के मामले में 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था इसमें 8 हेला मालिक और 9 आयोजक शामिल थे। जिले में हेलों की टक्कर प्रतिबंधित है। इसके बाद भी विभिन्न आयोजनों के दौरान हेला टक्कर कराई जाती है। वहीं पुलिस द्वारा लगातार इन मामलों में आयोजकों और हेला मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser