राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

प्रशासन का छापा: खाद की दुकान में मिला एक्सपायर्ड ज़हर, एडीएम ने कहा– अब नहीं बख्शेंगे

अरिहंत फर्टिलाइज़र से मिले एक्सपायर्ड पेस्टीसाइड्स, लाइसेंस भी पुराना मिला, नोटिस जारी बुरहानपुर। जिले में खाद की कालाबाजारी और किसानों के शोषण को लेकर कलेक्टर हर्ष सिंह सख्त हो गए हैं। उन्होंने सभी तहसीलों में खाद-बीज विक्रेताओं की जांच के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में एडीएम वीर सिंह चौहान ने बुधवार को

On: July 3, 2025 8:34 PM
Follow Us:
  • अरिहंत फर्टिलाइज़र से मिले एक्सपायर्ड पेस्टीसाइड्स, लाइसेंस भी पुराना मिला, नोटिस जारी

बुरहानपुर। जिले में खाद की कालाबाजारी और किसानों के शोषण को लेकर कलेक्टर हर्ष सिंह सख्त हो गए हैं। उन्होंने सभी तहसीलों में खाद-बीज विक्रेताओं की जांच के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में एडीएम वीर सिंह चौहान ने बुधवार को अरिहंत फर्टिलाइजर, बंधूप्रेम एजेंसी, सहारा कृषि केंद्र, जैन फर्टिलाइज़र शाहपुर, एश्वर्या कृषि केंद्र, रूद्र कृषि सेवा केंद्र खकनार सहित कई प्रतिष्ठानों पर कई अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच के दौरान दुकान पर पुराना लाइसेंस (वर्ष 2023) चस्पा मिला। किसानों की बिक्री लिस्ट उपलब्ध नहीं थी। गोदाम में एक्सपायर्ड पेस्टीसाइड्स का स्टॉक पाया गया। दस्तावेजों में भी गड़बड़ी पाई गई।
एडीएम वीर सिंह चौहान ने कहा बिना किसान की ज़मीन संबंधी जानकारी और दस्तावेज लिए खाद-बीज की बिक्री नहीं होगी। बील पर किसानों का नाम, मोबाइल नंबर और खेती से जुड़े दस्तावेज अंकित करना अनिवार्य है। टैगिंग कर सामग्री बेचना बंद करें।
कृषि उपसंचालक मनोहर सिंह देवके भी निरीक्षण में मौजूद रहे। उन्होंने कहा: एक्सपायर्ड पेस्टीसाइड्स काउंटर पर नहीं थे, लेकिन गोदाम में होना भी गंभीर लापरवाही है। इन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
नोटिस जारी, सख्त कार्रवाई के संकेत
एडीएम चौहान ने स्पष्ट किया कि अरिहंत फर्टिलाइज़र, बंधूप्रेम एजेंसी, और एग्रो सर्विस सेंटर में अनियमितताएं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्होंने दुकानदारों को चेताया कि किसानों को जहरीली दवा और महंगे दाम पर खाद बेचना अपराध है। इस पर कठोर कार्रवाई होगी।
यूरिया की भी कालाबाजारी पर नजर
जिले में यूरिया महंगे दामों पर बिकने की शिकायतों पर भी प्रशासन सक्रिय है। दुकान का स्टॉक व बिलिंग पैटर्न खंगाला गया। कलेक्टर हर्ष सिंह ने सभी एसडीएम और कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर खाद दुकान की जांच की जाए, एक्सपायर्ड व अवैध स्टॉक तुरंत जब्त किया जाए। जांच से स्पष्ट है कि अब जिले में खाद-पेस्टीसाइड की बिक्री में लापरवाही या मुनाफाखोरी नहीं चलेगी। प्रशासनिक टीम ने संकेत दिए हैं कि अन्य दुकानों पर भी जल्द छापेमारी होगी।
ये रहे जाँच दल में
जांच दल में एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, उप संचालक कृषि एम.एस. देवके, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीराम पाटील, प्रतापसिंह जमरे, कृषि विस्तार अधिकारी बी.एस. वास्कले, जे.एस. चौहान, तहसीलदार खकनार जितेंद्र अलावा सहित अन्य रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser