राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

जनजातीय लोक नृत्य ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: 24 घंटे बिन रुके लोक नृत्य की प्रस्तुति

बुरहानपुर का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज बुरहानपुर। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल और जिला पुरातत्व, पर्यटन, संस्कृति परिषद के तत्वावधान में आयोजित लोक नृत्य महोत्सव में बुरहानपुर जिले ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। जिले के कलाकारों ने 1 से 2 मार्च 2025 तक 24 घंटे लगातार जनजातीय लोक नृत्य प्रस्तुत

On: March 2, 2025 9:09 PM
Follow Us:
बुरहानपुर जिले के कलाकारों ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त किया
  • बुरहानपुर का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल और जिला पुरातत्व, पर्यटन, संस्कृति परिषद के तत्वावधान में आयोजित लोक नृत्य महोत्सव में बुरहानपुर जिले ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। जिले के कलाकारों ने 1 से 2 मार्च 2025 तक 24 घंटे लगातार जनजातीय लोक नृत्य प्रस्तुत कर “लोंगेस्ट परफॉर्मिंग फोक डांस ग्रुप” श्रेणी में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।
जिला प्रशासन के अधिकारी भी बने उत्सव का हिस्सा
परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में भगोरिया, फगुआ और गणगौर सहित निमाड़ क्षेत्र के पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस ऐतिहासिक मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी कलाकारों के साथ नृत्य करते नजर आए। एडीएम वीर सिंह चौहान, एसडीएम पल्लवी पुराणिक, नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला और तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने लोक नृत्य में भाग लेकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
सम्मान समारोह में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इस उपलब्धि पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम डॉ. तिथि भल्ला और चेतना निचानिया ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक मंजू दादू भी उपस्थित रहीं और कलाकारों को सम्मानित किया।
कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिले के लिए बताया गर्व का क्षण
कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि जिले की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है और आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा देगी। इस आयोजन में जिला पंचायत सीईओ लता शरणागत, अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser