Homeमध्यप्रदेशअटल स्मृति स्थल पर माथा टेकने पहुंची...

अटल स्मृति स्थल पर माथा टेकने पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ भारती ताई पवार

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी, बुरहानपुर में है देश का दूसरा और मप्र का पहला अटल स्मृति स्थल बुरहानपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती ताई पवार अपने तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार शाम बुरहानपुर आई। दूसरे दिन बुधवार सुबह 10 बजे वह भाजपा कार्यालय अटल कुंज स्थित अटल स्मृति स्थल पहुंची। यहां […]

  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी, बुरहानपुर में है देश का दूसरा और मप्र का पहला अटल स्मृति स्थल

बुरहानपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती ताई पवार अपने तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार शाम बुरहानपुर आई। दूसरे दिन बुधवार सुबह 10 बजे वह भाजपा कार्यालय अटल कुंज स्थित अटल स्मृति स्थल पहुंची। यहां पुष्प अर्पित कर अटल स्मृति स्थल पर माथा टेककर नमन किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. भारती ताई पवार को बताया कि संजय नगर में भाजपा कार्यालय के समीप स्थित अटल स्मृति स्थल मप्र का पहला और देश का दूसरा स्मृति स्थल है। अटल जी की जन्मस्थली ग्वालियर में भी अटल स्मृति स्थल नहीं है, लेकिन यहां जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने इसका निर्माण करवाया था।
उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया था। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती पवार ने यहां पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और माथा टेका। जिलाध्यक्ष श्री लधवे द्वारा बनवाए गए अटल स्मृति स्थल की सराहना की। साथ ही पास में ही बन रहे भाजपा के नए कार्यालय भवन का भी केंद्रीय राज्यमंत्री ने अवलोकन किया। जिले के हालात पर चर्चा की।
देशभर में पहुंचाई गई थी अटल जी की अस्थियां
भाजपा मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनकी अस्थियां देशभर में पहुंचाई गई थी। बुरहानपुर में भी अस्थियों का विसर्जन किया गया था, लेकिन अस्थियों के कुछ अंश भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने संभाल कर रख लिए थे। बाद में उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय के पास ही अटल स्मृति स्थल बनवाया। अटल जी का स्मृति स्थल प्रदेश में और कहीं नहीं है। अटल जी की यादें संजोए रखने के लिए इसका निर्माण कराया गया था। यहां एक उद्यान भी विकसित किया गया है। यहा से भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहा केन्द्रीय राज्यमंत्री का भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रवीण शहाणे, पूर्णकालिक विस्तारक संजय बिरला, जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, गजेंद्र पाटिल, सौरभ पाटिल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
….

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles