Homeराष्ट्रीयMP Election 2023- मोदीजी ने 9 साल...

MP Election 2023- मोदीजी ने 9 साल में जितना कार्य किया, कांग्रेस 50 साल में नहीं कर पाई – राजनाथ सिंह

भाजपा जनता को मानती है जर्नादन, कांग्रेस एक परिवार को प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा किया है मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है सपा, आप व बसपा जैसी चुनावी चिड़ियों से सतर्क रहे जनता शिवराज सिंह चौहान ने सेवक के रूप में जनता की […]

सागर। भारतीय जनता पार्टी देश की जनता को जनार्दन मानकर उसकी सेवा करती है, जबकि कांग्रेस पार्टी परिवार को जनार्दन मानती है और उसी की परवरिश में लगी रहती है। श्री मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। श्री मोदी जी ने पिछले 9 वर्षों में जितने कार्य किए हैं, वह कांग्रेस 50 साल के शासनकाल में भी नही कर पाई थी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान क्रिकेट के धोनी हैं, वे फिनिशिंग बहुत अच्छी करते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सेवक के रूप में जनता की सेवा की है। कभी भारत पूरी दुनिया में रक्षा उपकरण खरीदने वाले बड़े देशों में शामिल था। आज मोदी जी के नेतृत्व में निर्यात करने वाला देश बन गया है, आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी जैसी चुनावी चिड़ियों से जनता सतर्क रहे। चुनाव के बाद ये अपने घोंसले में चली जाएंगी, मध्यप्रदेश की जनता से इनका कोई वास्ता नहीं है। एक बार फिर मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाइए, श्री मोदी जी का हाथ मजबूत कीजिए। यह बात देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सागर जिले के सुरखी, नरयावली, बंडा व बीना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करना चाहता, क्योंकि प्रधानमंत्री एक व्यक्ति नहीं संस्था होता है। लेकिन प्रधानमंत्री रहते हुए एक बार राजीव गांधी जी ने मजबूरी व्यक्त की थी कि मैं यहां दिल्ली से एक रूपए भेजता हूं तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं, 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। श्री मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सभी के बैंक खाते खुलवाने की योजना बनाई। मैंने पूछा कि यह खाता क्यों खुलावाया जा रहा है, तो प्रधानमंत्री जी ने कहा कि राजनाथ सिंह जी देखिए चमत्कार होगा, और चमत्कार ही हुआ। मोदी जी एक रूपए जनता के लिए भेजते हैं तो जनता तक सीधे एक रूपए बैंक खातों में पहुंच रहे हैं। एक भी पैसा भ्रष्टाचार में नहीं जा रहा, यह है मोदी जी का चमत्कार।
शिवराज सिंह चौहान क्रिकेट के धोनी हैं
सुरखी की सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्रिकेट के धोनी हैं। वे सेवक के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं। श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मैंने मध्यप्रदेश में कई सभाएं की हैं। जब वे सभा में पहुंचते हैं तो लोग मामा-मामा के नारे लगाने लगते हैं, यह प्रेम और स्नेह उन्हें जनता की सेवा से मिलता है। रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी चुनावी चिड़ियां हैं। इन पार्टियों का मध्यप्रदेश की जनता से कोई वास्ता नहीं है। चुनाव के समय मध्यप्रदेश आएंगी और लोगों को बरगलाने का कार्य करेंगी। चुनाव संपन्न होने के बाद वापस उत्तर प्रदेश और दिल्ली स्थित अपने घोंसले में चली जाएंगी। मध्यप्रदेश की जनता इन चुनावी चिड़ियों से सतर्क रहे।
आंख दिखाने वालों को भारत मुंहतोड़ जवाब देगा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा में हमारी सेना के जवानों पर हमला हुआ। आतंकवादी घटना हुई। श्री मोदी जी ने तीन-चार लोगों की एक मीटिंग बुलाई और सिर्फ 10 मिनट में फैसला ले लिया। हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों को सीमा के अंदर ही नहीं, सीमा के उस पार भी जाकर मुंहतोड़ जवाब दिया है, आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता। अगर भारत की ओर कोई आंख दिखाने की कोशिश करता है तो भारत उसे मुंहतोड़ जवाब देगा। भारत ने किसी भी देश की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं किया है। लेकिन कोई भारत के स्वाभिमान को आंख दिखाएगा तो भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।
9 वर्षों में मोदी जी ने लोगों की जिंदगी बदलने का कार्य किया
नरयावली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी इंजीनियर प्रदीप लारिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 9 वर्षों में ही लोगों की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। भारत की राजनीति में अगर कोई कमी थी तो वह विश्वास की कमी थी। पहले राजनीतिक दल जनता से वादे करते थे, लेकिन पूरा नहीं करते थे। भारतीय जनता पार्टी ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और जनता से किया गया हर एक वादा भाजपा पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी आधुनिक भारत बनाने में लगे हैं। कल ही प्रधानमंत्री जी ने कोरोनाकाल में गरीबों के लिए शुरू की गई मुफ्त अनाज योजना को अगले पांच वर्ष तक बढ़ाने की घोषणा की है।
भारत इकलौता देश जहां लोगों को कोरोना के दोनों टीके मुफ्त लगे हैं
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले संत रविदास जी का भव्य मंदिर बन रहा है। भारत दुनिया का इकलौता देश है जहां देश भर के अधिकांश लोगों को कोरोना के दोनों टीके मुफ्त लगे हैं। अमेरिका में भी सभी लोगों को दोनों टीके नहीं लगे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जो भी कार्य करते हैं उसका बहुत व्यापक परिणाम निकलकर आता है। श्री मोदी जी ने मध्यप्रदेश में चीते छोड़े हैं। आने वाले दिनों में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा, जब दुनिया भर के लोग चीता प्रोजेक्ट का अध्ययन करने मध्यप्रदेश आएंगे। यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। रक्षा मंत्री श्री सिंह ने सभा के दौरान कहा कि यहां उपस्थित लोगों का खिला चेहरा देखकर लग रहा है आप लोग भाजपा सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। आप लोग भाजपा को आशीर्वाद दीजिए और पार्टी प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाइए।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles