Homeराजनीतिभाजपा का स्थापना दिवस- कार्यकर्ताओं के समर्पण...

भाजपा का स्थापना दिवस- कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग से भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी- डॉ. मनोज माने

सुंदर नगर स्थित भाजपा कार्यालय “अटल कुंज” में ध्वजारोहण कर मनाया पार्टी का 44वां स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यकर्ता को दिलाई भाजपा की सदस्यता बुरहानपुर। शनिवार सुबह 8.30 बजे सुंदर नगर स्थित पार्टी कार्यालय “अटल कुंज” परिसर में भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने और भाजपा प्रदेश […]

बुरहानपुर। शनिवार सुबह 8.30 बजे सुंदर नगर स्थित पार्टी कार्यालय “अटल कुंज” परिसर में भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनिस ने पार्टी का ध्वजारोहण किया। न्यू ज्वानिंग के तहत लालबाग से कांग्रेस नेता श्याम सारवान को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष डॉ. माने और विधायक अर्चना चिटनिस ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया।
Sadaiv Newsजिला अध्यक्ष डॉ.मनोज माने ने कहा 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी अस्तित्व में आई। पार्टी को कमल का फूल का निशान मिला। आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 44 सालों में पार्टी की यह सफलता सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता और उनके त्याग-तपस्या से मिल पाई है। अयोध्या में भगवान श्री राम जी के मंदिर का निर्माण हुआ। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। समानता का कानून लागू किया गया। आज पूरे विश्व की नजर भाजपा और मोदीजी पर है। हम बड़े भाग्यशाली है कि हम इस स्वर्णिम काल को महसूस कर पा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाना है। मोदीजी को प्रधानमंत्री और भारत को विश्व गुरु बनाना है।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा को करोड़ों देशवासियों की आशा और आकांक्षा का सशक्त माध्यम बनाया है
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने की यात्रा में अपना जीवन समर्पित करने वाले असंख्य कार्यकर्ताओं का वंदन करती हूँ। संगठन के प्रति अटूट समर्पण, कार्य के प्रति निष्ठा व राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ दिन-रात लगनशील कार्यकर्ताओं ने भाजपा को करोड़ों देशवासियों की आशा और आकांक्षा का सशक्त माध्यम बनाया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री चिंतामन महाजन ने किया। इस अवसर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण रायकवार, कैलाश पारीक, किशोर शाह, रविन्द्र गावड़े, उमा कपूर, रुद्रेश्वर एंडोले, अक्षय मोरे, सुधा चौकसे, आशीष शुक्ला, धनराज महाजन, दीपक वाभले सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles