Homeराजनीतिपार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में...

पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में तीन पीढ़ियां खप गई, उनका समर्पण, त्याग आज हमारे काम आ रहा – माने

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूजा, अर्चना कर जिलाध्यक्ष का पदभार संभाला बुरहानपुर। 1925 से चला इस विचारधारा का काफिला आज इस मंजिल पर पहुंचा है। देश तो देश पूरी दुनिया ने इस विचारधारा को माना है। भाजपा में काम करते हुए एक गर्व का अनुभव होता है। पदाधिकारी के रूप में काम करने से पार्टी की […]

  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूजा, अर्चना कर जिलाध्यक्ष का पदभार संभाला

बुरहानपुर। 1925 से चला इस विचारधारा का काफिला आज इस मंजिल पर पहुंचा है। देश तो देश पूरी दुनिया ने इस विचारधारा को माना है। भाजपा में काम करते हुए एक गर्व का अनुभव होता है। पदाधिकारी के रूप में काम करने से पार्टी की मंशा के अनुसार पार्टी को चलाने का विचार आता है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। यह रातों रात नहीं हुआ। यह किसी एक व्यक्ति के परिश्रम से नहीं हुआ। इसमें तीन पीढ़ियां खप गई। तीन पीढ़ियों ने समर्पण किया। त्याग किया तब भाजपा यहां तक पहुंची है।
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने सोमवार दोपहर अपने पदभार ग्रहण समारोह में कही। गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति हुई है। उन्होंने कहा-आज जो पीढ़ी काम कर रही है वह चौथी पीढ़ी है। पिछली तीन पीढ़ियों के लोगों ने व्यवसाय, सरकारी नौकरी, आलीशान जीवन जीना नहीं चाहा, उन्होंने देश को सर्वशक्तिमान, विश्व गुरू बनाने के लिए अपनी जवानी न्यौछावर कर दी। पदभार ग्रहण करने से पहले सुबह 10 बजे सुंदर कांड का पाठ हुआ। इसके बाद कार्यालय पहुंचे। जहां विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार कर पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। यहां से सभी नेता, कार्यकर्ता अटल स्मृति स्थल पहुंचे और अटल जी की समाधि पर नमन किया। दोपहर में समारोह हुआ जिसमें भाजपा नेताओं ने अपने विचार रखे।
Sadaiv Newsसांसद ने वर्चुअली जुड़कर दिया संबोधन
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के बाहर होने पर उन्होंने वर्चुअली संबोधन किया। निवृत्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे के फोन पर सांसद ने कॉल किया। तब वह वर्चुअली रूप से जुड़े और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही नए जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने को शुभकामनाएं दी। वहीं बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, निवृत्तमान जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिला संगठन प्रभारी कल्याणजी अग्रवाल, लोकसभा विस्तारक उज्जवल जोशी, बाल कल्याण संरक्षण आयोग अध्यक्ष दविंद्र मोरे, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण शेंडे, ज्ञानेश्वर मोरे, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर, राजेश चौहान आदि मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विपुल कानगो और आभार ईश्वर चौहान ने माना।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles