राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

देश में जनकल्याणकारी योजनाओं से क्रांतिकारी परिवर्तन हुए -कल्याण अग्रवाल

गांव चलो अभियान- भाजपा की जिला बैठक आयोजित  बुरहानपुर। प्रदेश व्यापी कार्यक्रम गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा की जिला बैठक अमरावती रोड स्थित गुर्जर भवन में आयजित की गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने के पदभार ग्रहण के बाद पहली बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी, मोर्चो के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष

On: January 30, 2024 8:33 PM
Follow Us:
  • गांव चलो अभियान- भाजपा की जिला बैठक आयोजित 

बुरहानपुर। प्रदेश व्यापी कार्यक्रम गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा की जिला बैठक अमरावती रोड स्थित गुर्जर भवन में आयजित की गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने के पदभार ग्रहण के बाद पहली बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी, मोर्चो के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यशाला का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय जी एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मंच पर विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस, भाजपा जिला संगठन प्रभारी कल्याणजी अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, प्रदीप जाधव, लोकसभा विस्तारक उज्जवल जोशी सहित अन्य मौजूद थे। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी गणों द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया।
लोगों के जीवन स्तर में जबरदस्त सुधार
Sadaiv Newsबैठक में कल्याण अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व एंव प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें गांव चलो अभियान को बुरहानपुर जिले में सफलता पूर्वक सम्पन्न करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं से क्रांतिकारी परिवर्तन इस देश में हुए है। महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, विकसित भारत, प्रधानमंत्री आवास, मुद्रा योजना, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि आदि जन कल्याणकारी योजनाओं ने जनता जनार्दन के जीवन स्तर में जबरदस्त सुधार किया है। हमें इन्हीं सब योजनाओं को लेकर एक बार पुनः गांव गांव और घर-घर तक ले जाना है। इस अभियान को अपने जिले के मंडल, प्रत्येक बूथ पर इस अभियान को शीर्ष नेतृत्व द्वारा बताए गए आवश्यक करणीय कार्यों को पूर्ण कर सफल बनाना है। इस अभियान में हमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जोड़कर उसे जिम्मेदारी देना है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर एक वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि 24 घंटे अपना समय दान देकर बूथ पर आवश्यक करणीय कार्यों को संपन्न करेगा।
गांव चलो अभियान कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण
विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने कहा गांव चलो अभियान हम सब कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्णं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी एवं अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्मांण से पूरा भारत अद्भूत दिशा की ओर जाग्रत हुआ है, जिन्होनें अयोध्या में भगवान श्रीराम का 500 वर्षं पुराना राम जन्म भूमि मंदिर पर निर्मांण करना यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशलता का परिचायक है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने गरीब कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाकर विकसित संकल्प भारत यात्रा का आयोजन के माध्यम से लाभ दिलाने का कार्यं किया है। हर व्यक्ति हर परिवार हर समाज आपकी सरकार आपके द्वार आपकी योजनाओं से जुट चुका है। यह प्रधानमंत्री मोदी की महत्वपूर्णं गारंटी का परिचायक है।
गांव चलो अभियान को सफल बनाना हमारा लक्ष्य
Sadaiv Newsभाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे देश के प्रधानमंत्री सहित अन्य केंद्रीय जनप्रतिनिधि और मुख्यमंत्री जी प्रतिदिन 18-18 घंटे कार्य कर रहे हैं। ऐसे में हमारा भी नैतिक दायित्व है कि हम इस गांव चलो अभियान के अंतर्गत मात्र एक दिन अर्थात 24 घंटे ईमानदारी से बूथ पर पार्टी के निर्देशों के अनुसार कार्य संपन्न करे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष अपने-अपने जिम्मेदारी वाले बूथ पर इस कार्य का निर्माण बखूबी करेगा। गांव चलो अभियान को सफल बनाना ही हमारा लक्ष्य होगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने गाँव चलो अभियान का जिला संयोजक अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सुभाष चौहान को बनाया गया। वही फोफनार के श्री योगेश पाटिल एवं जिला मंत्री ओम चौकसे को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser