HomeराजनीतिMP ELECTION 2023- AIMIM की इंट्री, बागियों...

MP ELECTION 2023- AIMIM की इंट्री, बागियों के तेवर से भाजपा कांग्रेस में हडकंप

23 में से 5 पार्षद वापस कांग्रेस में लौटे- पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया था इस्तीफा दूसरे नाराज पार्षदों को भी मना रही पार्टी बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में जिले की राजनीति दिलचस्प मोड़ पर है। वर्तमान परिस्थितियों पर नजर दौडाए तो कांग्रेस नेता नफीस मंशा खान के एआईएमआईएम से चुनाव लड़ने की घोषणा के […]

बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में जिले की राजनीति दिलचस्प मोड़ पर है। वर्तमान परिस्थितियों पर नजर दौडाए तो कांग्रेस नेता नफीस मंशा खान के एआईएमआईएम से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद समर्थको में काफी उत्साह देखा गया। औरंगाबाद से लौटने पर भारी संख्या में समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे। बुरहानपुर विधानसभा में चतुरकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा इससे इंकार नही किया जा सकता। हालाँकि 2 नवम्बर को विधानसभा की स्थिति स्पष्ट हो जाएँगी की किसने मैदान संभाल रखा है। फ़िलहाल इससे पहले बागियों को मनाने का दौर चल रहा है। कांग्रेस को 5 पार्षदों को वापस पार्टी में लाने में सफलता मिली है तो वहीं भाजपा की रणनीति सफल नहीं हो पाई है। शनिवार रात सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे पूर्व निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला को लालबाग रोड स्थित उनके निवास पर मनाने गए थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इधर अल्पसंख्यक वर्ग से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज और कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह का विरोध करते हुए पिछले दिनों नगर निगम के 23 कांग्रेसी पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। भोपाल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात भी की थी। साथ ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से भी मिले थे, लेकिन शनिवार रात वह वापस कांग्रेस में लौट आए।
5 पार्षद वापस कांग्रेस में लौटे
शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष रिंकू टाक की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस में वापसी की। इस दौरान शहर अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग से टिकट दिए जाने की मांग को लेकर कुछ पार्षद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर चले गए थे, लेकिन इसमें से पांच पार्षद वापस लौट आए हैं और अब पूरी तरह कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। इस दौरान कांग्रेस शहर कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर, निखिल खंडेलवाल सहित अन्य मौजूद थे।
देर रात एआईसीसी के संभाग सह प्रभारी से मिले थे नाराज पार्षद
गौरतलब है कि शनिवार शाम एआईसीसी के संभाग सह प्रभारी संजय दत्त बुरहानपुर आए थे। एक निजी होटल में उन्होंने पार्षदों सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद देर रात 5 पार्षद वापस कांग्रेस में लौट आए। यह पार्षद संजय दत्त से मिलने निजी होटल भी पहुंचे थे। शहर अध्यक्ष ने कहा अन्य नाराज लोगों को भी मनाने का प्रयास किया जा रहा है।
…..

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles