HomeराजनीतिMP ELECTION 2023- कांग्रेस को राम से...

MP ELECTION 2023- कांग्रेस को राम से बैर, अरे कहां कहां से राम के होर्डिंग निकलवाओगे -शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस के लोग होर्डिंग हटवा रहे हैं, चुनाव आयोग को चिठ्टी लिख रहे हैं धुलकोट पहुंचे मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू के समर्थन में सभा को किया संबोधित, कहा हर घर को देंगे रोजगार बुरहानपुर। कांग्रेस के लोग होर्डिंग हटवा रहे हैं। चुनाव आयोग को चिठ्टी लिख रहे हैं। कहां कहां […]

बुरहानपुर। कांग्रेस के लोग होर्डिंग हटवा रहे हैं। चुनाव आयोग को चिठ्टी लिख रहे हैं। कहां कहां से राम के होर्डिंग निकलवाओगे। लोगों के दिल से राम को कैसे निकालोगे। राम हमारे रोम रोम में बसे हैं। वह हमारे अस्तित्व हैं। आराध्य हैं। राम हिन्दुस्तान की पहचान हैं। पहले कहा- महाकाल महालोक में होर्डिंग लगे हैं निकालो। कोर्ट में शपथ पत्र देते थे राम कभी हुए ही नहीं। अब होर्डिंग निकलवाने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने धोखा दिया। छल किया।
यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार दोपहर धुलकोट में नेपानगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मंजू राजेंद्र दादू के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा- हम प्रयास कर रहे हैं कि हर घर में रोजगार दें। सरकारी या निजी। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना सहित अन्य योजनाओं से जोड़ रहे।
आदिवासी महिलाओं के साथ बैठकर खाई मक्का की रोटी, सब्जी
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान दोपहर एक बजे जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र धुलकोट पहुंचे। मंच पर पहुंचने से पहले ही जनजातीय समाज की महिलाओं ने उन्हे रोक लिया। सीएम ने उनके साथ बैठकर मक्का की रोटी और सब्जी खाई। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू मौजूद, नेपानगर विधानसभा संयोजक राजेश चौहान, दिलीप श्रॉफ, विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी एवं भाजपा पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रियंका गांधी झूठ की दुकान खोलने आईं
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंच से कहा- आज कांग्रेस की प्रियंका गांधी यहां नहीं दमोह में आई हैं। झूठ की दुकान खोलने आई हैं। कांग्रेसी भगवान राम के होर्डिंग हटवा रहे है। उन्होंने कहा- मैडम प्रियंका गांधी जवाब देना पड़ेगा कि 2 लाख प्रधानमंत्री आवास क्यों वापस कर दिए थे। मेरे शरीर में जब तक प्राण रहेंगे आपके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। बहनों के इस प्यार को नमन करता हूं। लोगों से पूछा- जितने विकास के काम भाजपा ने किए कांग्रेस ने कभी धुलकोट में किए थे क्या। कांग्रेस को धुलकोट से लेना देना नहीं। हमने 10 हजार पट्टे बांटे। 6 हजार पट्टे प्रक्रिया में है। जिनका जायज हक है देकर रहूंगा। यह भाजपा का कमिटमेंट है। भगवान राम का मंदिर बन रहा है अयोध्या में। पहले कांग्रेसी कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। 22 नवंबर को मोदी जाने वाले हैं मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने।
मुख्यमंत्री बोले- अरे झूठों कुछ तो शर्म करो, फिर बेशर्मी से आ गए
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा- मैडम प्रियंका आपके भाई राहुल 2018 में आए थे। कहकर गए थे कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को हटा दूंगा। बोलो कर्जा माफ किया क्या। अब बोल रहे बेरोजगारों को 4 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता देंगे। अरे झूठो कुछ तो शर्म करो। एक पैसा नहीं दिया अब फिर बेशर्मी से आ गए। उन्होंने कहा- अरे कांच की हंडी एक बार चढ़ती है बार बार नहीं चढ़ती है। कांग्रेसियों जनता तुम्हारे असली रूप को समझ चुकी है। हमने बेटी को लाडली लक्ष्मी बनाकर लखति बनाया तो चुनाव लड़ने के लिए रिजर्वेशन दिया। मोदी जी ने कहा लोकसभा विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें बहनों के लिए रिजर्व कर दी जाएगी और बुरहानपुर जिले में 100 प्रतिशत रिजर्वेशन कर दिया। यहां दोनों विधानसभा से उम्मीदवार महिला है। कांग्रेस ने कभी नहीं किया। मैंने पहले योजनाएं बनाई उसे कांग्रेस ने बंद करवा दिया। योजना बनाई थी कि हमारी बहन बेटाए बेटी को जन्म देगी तो जन्म के पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार बाद में डालेंगे ताकि बेटा बेटी को ढंग से खाने को मिले, लेकिन लडुआ का पैसा भी कांग्रेस खा गई।
सुमित्रा कास्डेकर से बोले- चिंता मत करना तुम्हारा ध्यान रखूंगा
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा- इस बार नेपानगर की विधायक सुमित्रा कास्डेकर को टिकट नहीं मिला। इससे पहले मंजू दादू को नहीं मिला था। मैंने कहा था कि मंजू चिंता मत करना। तुम्हारा ख्याल रखूंगा। इसी तरह सुमित्रा से भी कहता हूं कि तुम्हारा सम्मान, स्थान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू ने कहा- नंदू भैया और मेरे पिताजी स्व. राजेंद्र दादू का सपना था कि नेपानगर विधानसभा का विकास इतना हो कि प्रदेश में नेपानगर का नाम लिया जाए, लेकिन वह दोनों ही नहीं रहे। मैंने जब भी चुनाव लड़ा इस क्षेत्र की जनता से भाजपा को आशीर्वाद मिला। 2018 में मैं हार गई थी, लेकिन इस क्षेत्र से जीतकर आई थी।
मंच से नीचे उतरकर सीएम ने किया नृत्य
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंच से नीचे उतरकर आदिवासी समाजजन के साथ नृत्य भी किया। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जो आपका साथ देता है उसका साथ देंगे कि नहीं। बुरहानपुर से अर्चना चिटनीस, नेपानगर से मंजू दादू को जिताने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अजजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभान चौहान ने किया। आभार भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने माना।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles