HomeराजनीतिPOLITICS- रात 2 बजे लगे ठाकुर सुरेंद्र...

POLITICS- रात 2 बजे लगे ठाकुर सुरेंद्र सिंह मुर्दाबाद के नारे, आज 150 से ज्यादा कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता देंगे इस्तीफा

अरूण यादव खेमे के कांग्रेसी मैदान में उतारेंगे निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस ने बुरहानपुर से ठाकुर सुरेंद्र सिंह, नेपानगर से गेन्दु बाई चौहान को बनाया उम्मीदवार देर रात ही दोनों उम्मीदवारों का विरोध शुरू, बुरहानपुर में तो पुतला भी दहन कर डाला बुरहानपुर। रात करीब 12 बजे के बाद कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की। […]

बुरहानपुर। रात करीब 12 बजे के बाद कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की। इसके बाद हंगामा मच गया। बुरहानपुर से वर्तमान निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह तो नेपानगर विधानसभा से गेन्दु बाई चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है, लेकिन उम्मीदवार सामने आने के बाद काफी संख्या में कांग्रेसी नेता विरोध में आ गए। देर रात ही ठाकुर सुरेंद्र सिंह के समर्थकों ने आतिशबाजी की तो वहीं विरोधियों ने ठाकुर सुरेंद्र सिंह का पुतला दहन कर डाला। साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार उतारने की भी तैयारी की जा रही है। अरूण यादव समर्थकों को पूरे निमाड़ में दरकिनार किया गया है। बुरहानपुर से अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारे जाने की मांग की जा रही थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने से खासी नाराजी है। बताया जा रहा है कि आज ही करीब 150 से अधिक कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता अपने इस्तीफे भी दे सकते हैं।
कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कहा, निर्दलीय को बर्दाश्त नहीं करेंगे
निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया को टिकट मिलने पर जहां समर्थकों ने जश्न मनाया तो वहीं रात 2 बजे कुछ लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेन्द्र सिंह का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। रात करीब 1.30 बजे टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक नेताओं ने कहा कांग्रेस पार्टी के आला कमान नेता इस टिकट वितरण को लेकर फिर विचार करें। पार्टी ने अल्पसंख्यक नेताओं को दरकिनार कर एक निर्दलीय विधायक को टिकट देकर अल्पसंख्यक नेताओं का अपमान किया है। हम इस टिकट वितरण को लेकर पूर्व जोर विरोध करते हैं। अगर पार्टी अपने निर्णय नहीं बदलती है तो हम कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज मीटिंग की जाएगी जिसमें कांग्रेस नेता मिलकर बुरहानपुर विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी, पूर्व विधायक हमीद काजी, अमर यादव, इस्माइल अंसारी, कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष नूर काजी, नफीस मंशा खान, दिनेश शर्मा, अजय उदासीन, हमीद डायमंड, अकील औलिया, इकराम उल्लाह अंसारी, मुशर्रफ़ खान, एडवोकेट उबेद शेख, डॉ इमरान, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैद उल्ला, वाजिद इकबाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इकबाल चौक पर समर्थकों ने जश्न भी मनाया
देर रात कांग्रेस से ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया को टिकट मिलने पर समर्थकों में उत्साह देखा गया। इकबाल चौक पर रात 1 बजे आतिशबाजी की गई। कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

और इधर…
नेपानगर विधानसभा से गेन्दु बाई चौहान बनाई गई उम्मीदवार, अंदरूनी विरोध भी चल रहा
– 3 महीने पहले ही कांग्रेस में आई और समीकरणों के चलते मिला टिकट
बुरहानपुर। काफी विरोध के बावजूद नेपानगर विधानसभा से कांग्रेस ने इस बार नया चेहरा उतारा है। उन्हें विधानसभा सीट 179 से उम्मीदवार बनाया गया है। गेन्दू बाई 3 माह पहले ही कांग्रेस में आई है। उन्होंने वार्ड नंबर एक से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। बाद में भाजपा को समर्थन दिया था। वह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी निर्दलीय लड़ीं थीं। महज दो वोट से अध्यक्ष बनते बनते रह गई थीं। उन्हें 10 में से 4 वोट मिले थे जबकि गंगाराम मार्को को 6 वोट मिले थे और वह जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए। भाजपा को समर्थन देने के बाद भी अध्यक्ष चुनाव में साथ नहीं दिया गया इसलिए वह तीन माह पहले ही कांग्रेस में आ गईं। कई समीकरण ऐसे बैठे कि गेन्दू बाई के नाम पर कई लोगों के विरोध के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने मुहर लगा दी। वह क्षेत्र के लिए नया चेहरा और आदिवासी समुदाय से होने से पार्टी के हित में बेहतर कैंडिडेट भी मानी गई।
सोशल मीडिया पर हो रहा था विरोध, यहां भी इस्तीफे की संभावना
गेन्दु बाई चौहान का नाम फाइनल होने की जानकारी काफी दिन पहले ही सामने आ गई थी, लेकिन अधिकृत रूप से घोषणा नहीं की गई थी। इसकी भनक कांग्रेस नेताओं को लगने पर कईं लोग सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज करा रहे थे और इस्तीफा तक देने की बात कही थी। टिकट फाइनल होने के बाद भी कुछ लोगों ने विरोध दर्ज कराया है। महज 3 माह पहले ही कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर टिकट मिलने से विरोध के स्वर यहां भी गूंज रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता अपने इस्तीफे दे सकते हैं।
…….

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles