Homeराजनीतिभाजपा की जनपद सदस्य पद पर जीत-...

भाजपा की जनपद सदस्य पद पर जीत- खकनार जनपद पंचायत के वार्ड 13 में जनपद सदस्य के लिए हुए थे उपचुनाव 

भाजपा समर्थित उम्मीदवार गजाधर बेड्या ने 621 वोटों से जीत हासिल की बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी को जनपद सदस्य चुनाव में भी जीत मिली है। समर्थित उम्मीदवार 621 से जीता है। दरअसल खकनार जनपद पंचायत के वार्ड 13 में जनपद अध्यक्ष पूजा दादू के निधन के बाद जनपद […]

  • भाजपा समर्थित उम्मीदवार गजाधर बेड्या ने 621 वोटों से जीत हासिल की

बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी को जनपद सदस्य चुनाव में भी जीत मिली है। समर्थित उम्मीदवार 621 से जीता है। दरअसल खकनार जनपद पंचायत के वार्ड 13 में जनपद अध्यक्ष पूजा दादू के निधन के बाद जनपद सदस्य पद खाली हुआ था। इसके लिए शुक्रवार का उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। मंगलवार को परिणाम सामने आए। इसमें भाजपा समर्थित उम्मीदवार गजाधर बेड्या ने 621 वोटों से जीत हासिल की। एक जनपद सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शिवराम मोतीलाल को हार का सामना करना पड़ा।
चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार गजाधर बेड्या को 1591 जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार शिवराम मोतीलाल को 970 वोट मिले। 621 वोटों से भाजपा समर्थित गजाधर बेड्या ने जीत हासिल की। जबकि नोटा में 66 वोट गए। अब जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आगामी दिनों में होगा इसके लिए चुनाव आयोग से अलग से कार्यक्रम जारी होगा। उपचुनाव के लिए 8 मतदान केंद्रों पर ईवीएम से 58 फीसदी मतदान हुआ था। आठ मतदान केंद्रों मांजरोद कला के दो, मांजरोद खुर्द के दो, टेंभी के दो और भौराघाट के दो मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। यहां कुल मतदाता 4529 में से 1331 पुरूष, 1296 महिला मतदाताओं इस तरह कुल 2627 मतदाताओं ने मतदान किया था। खकनार जनपद में 25 में से 24 सदस्य हैं और उपाध्यक्ष के पास अध्यक्ष का प्रभार है। जनपद पंचायत सदस्य वार्ड 13 में शुक्रवार को मतदान हुआ था। इसकी मतगणना 9 जनवरी को जनपद पंचायत कार्यालय पर हुई। आगामी दिनों में 24 जनपद सदस्यों द्वारा खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। खकनार तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने बताया इसके लिए चुनाव आयोग से अलग से कार्यक्रम आएगा। उसके अनुसार जनपद अध्यक्ष का चुनाव होगा।
…..

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles