राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

दोस्त ही निकले कातिल: ताप्ती किनारे गाड़ा युवक का शव, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

लापता युवक चेतन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा; रॉड से हमला कर मसान घाट में गाड़ा था शव

On: May 21, 2026 8:32 PM
Follow Us:
बुरहानपुर में दोस्ती का खौफनाक अंत!
  • सीसीटीवी फुटेज से खुली साजिश, बहन की मौत का बदला लेने के लिए रची गई हत्या की पूरी कहानी

बुरहानपुर। दो दिन पहले घर से लापता हुए युवक की हत्या कर शव को ताप्ती नदी किनारे मसान घाट में दफनाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि मृतक के दोस्तों ने ही की थी। पुलिस ने विधि विरुद्ध बालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रॉड से हमला कर युवक की हत्या की और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया। मामला शिकारपुरा थाना क्षेत्र का है। मृतक चेतन पिता सोहनलाल बेनीवाल निवासी बलवाड़ टेकरी जैनाबाद की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।

Sadaiv News
दोस्तों ने ही युवक की हत्या कर ताप्ती किनारे मसान घाट में दफना दिया।

दरअसल पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच में 18 मई की रात करीब 9.27 बजे चेतन अपने नाबालिग दोस्त और शुभम सुनहरे के साथ बाइक से आहूखाना होते हुए मसान घाट की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद वह वापस नजर नहीं आया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन लगातार पूछताछ और साक्ष्यों के दबाव में नाबालिग आरोपी टूट गया और पूरी वारदात कबूल कर ली।

बहन की मौत का जिम्मेदार मानता था चेतन को

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी मृतक चेतन से पुरानी रंजिश रखता था। आरोपी का कहना था कि उसकी बहन की आत्महत्या के पीछे चेतन जिम्मेदार था। इसी बदले की भावना में उसने हत्या की साजिश रची। 18 मई की रात आरोपी चेतन को बहाने से ताप्ती नदी किनारे ले गए। वहां पहले से योजना के तहत उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। गंभीर चोट लगने से चेतन की मौके पर ही मौत हो गई।

पिता को बताया तो उसने भी मिटाए सबूत

हत्या के बाद आरोपी घबरा गए। इसके बाद उन्होंने शांतिलाल चौहान की मदद ली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि घटना की जानकारी आरोपी ने अपने पिता को भी दी थी। इसके बाद तीनों ने मिलकर मसान घाट क्षेत्र में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया ताकि किसी को हत्या का पता न चले।

एसडीएम की मौजूदगी में खुदाई कर निकाला शव

आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस टीम ताप्ती किनारे मसान घाट पहुंची। एसडीएम की अनुमति और मौजूदगी में खुदाई कराई गई। कुछ देर बाद जमीन में दबा चेतन का शव बरामद हुआ। मौके पर मौजूद मृतक के भाई कालू और शेरा बेनीवाल ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

हत्या, षड्यंत्र और साक्ष्य छुपाने का केस

पुलिस ने विधि विरुद्ध बालक, शुभम पिता सोहनलाल सुनहरे (18) और शांतिलाल चौहान (44) निवासी बलवाड़ टेकरी को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और साक्ष्य मिटाने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त रॉड, बाइक, कपड़े और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

एसपी बोले- संदेह से खुली पूरी कहानी

एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि मृतक आखिरी बार दो युवकों के साथ देखा गया था। पूछताछ में दोनों ने अलग-अलग बयान दिए, जिससे संदेह गहरा गया। तकनीकी साक्ष्य और लगातार पूछताछ में एक आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि रॉड से हमला कर शव को ताप्ती किनारे दफना दिया था।

कार्रवाई में टीआई संदीप चौरसिया, उपनिरीक्षक अलीमउद्दीन, एएसआई देवेंद्र पाटिल, संजीव पगारे, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक रफीक खान सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser