HomeराजनीतिMP Election 2023- कमलनाथ ने 900 वादे...

MP Election 2023- कमलनाथ ने 900 वादे किए 9 भी पूरे नहीं किए -कैलाश विजयवर्गीय

बुरहानपुर एवं नेपानगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव लम्हों ने खता की थी 5 साल हमने सजा पाई -अर्चना चिटनिस बुरहानपुर। दिग्विजयसिंह को तो गरीबों की फिक्र नहीं। कमलनाथ ने जरूर 900 वादे किए, लेकिन आज तक 9 भी पूरे नहीं किए। आज भी भारी […]

बुरहानपुर। दिग्विजयसिंह को तो गरीबों की फिक्र नहीं। कमलनाथ ने जरूर 900 वादे किए, लेकिन आज तक 9 भी पूरे नहीं किए। आज भी भारी घोषणा पत्र दिया है कि यह कर दूंगा वह कर दूंगा। कमलनाथ जी अब आपको सब पहचान गए हैं। अब रामजी का नाम लो या हनुमान जी का।
यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुरहानपुर के गांधी चौक में भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस के समर्थन में आयोजित सभा में कही। गणपति नाका से निकले रोड शो के साथ गांधी चौक पहुंचे थे। यहां दोपहर 2.30 बजे से सभा शुरू हुई जो दोपहर सवा तीन बजे खत्म हुई। इसके बाद श्री विजयवर्गीय ने नेपानगर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी सुश्री मंजू दादू के समर्थन में ग्राम डोईफोडिया में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
श्री विजयवर्गीय ने कहा आजकल कमलनाथ कहते हैं कि राम तो हमारे भी है। हमने कहा हमने कहां मना किया कि हमारे हैं, लेकिन उस समय कहां थे जब तुम्हारी कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में एफीडेविट दिया कि राम होते ही नहीं हैं। रामायण उपन्यास है। हम भी मान लेते हैं राम तुम्हारे भी हैं। हम सबके हैं। जो राम के चरण में चला गया राम उसके हैं। राम के शरणागत जो जाता है वह उसे माफ कर देते हैं लेकिन बहुरूपिए को कभी माफ नहीं करते। श्री विजयवर्गीय ने कहा- सुपर्णखा कौन थी। रावण की बहन थी। भगवान राम 14 साल के लिए वनवास पर गए। जब 14 वर्ष के लिए वनवास गए तो वह राम के पास गई। प्रस्ताव रखा, लेकिन रामजी ने मना कर दिया। बाद में सुपर्णखा की नाक कट गई। बहुरूपिया जब जाता है जर्नादन क्या करते हैं नाक काट देते हैं। आप भी जनता जर्नादन हैं आप क्या करेंगे। लोग बोले नाक काटेंगे। उन्होंने नाक काटने के लिए तीर, तलवार की आवश्यकता नहीं है।
भाजपा की सरकार नहीं बनी तो 1250 बटुए में मिलना बंद हो जाएंगे
कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं से कहा- 17 नवंबर को निकलना घर के बाहर। कभी कभी पड़ोसन से झगड़ा भी हो जाता है, लेकिन झगड़ा भूल जाना। साथ में अपनी पड़ोसन को लेकर ले जाना। अभी 1250 मिल रहे हैं। आगे 3 हजार मिलेंगे। यह तब मिलेंगे जब भाजपा की सरकार बनेगी। गलती से भी काग्रेस को वोट दे दिया या किसी अन्य पार्टी को दे दिया तो अपने बटुए में जो 1250 रूपए आ रहे हैं वह मिलना बंद हो जाएंगे। महिलाओं से कहा-कांग्रेस की नाक उस दिन कट जाएगी बहनें अपनी पड़ोसन को साथ में लेकर जाएंगी। इधर बटन दबा उधर नाक कटी।
कभी कभी कपूत भी निकल जाते हैं
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा जो पार्टी का है वह पार्टी का है। भाजपा हमारी मां है। हम सब उसके बेटे हैं। सपूत कभी कपूत भी निकल जाते हैं। भाजपा की आन, बान, शान का ध्यान आपको रखना है। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पार्टी के गद्दारों को जूते मारो…को नारे लगा रहे थे, इस पर विजयवर्गीय ने उन्हें रोका और कहा हमें ऐसा नहीं कहना है। साथ ही उन्होंने कहा इंदौर से खंडवा आने में पहले 8 घंटे लगते थे। आज 4 घंटे लगते हैं। बिजली कैसी आती थी। यह किसानों को मालूम है। बड़ी मुश्किल से तीन घंटे आती थी। मप्र में 5 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था। भाजपा सरकार ने 28 हजार मेगावाट उत्पादन कर दिया।
लम्हों ने खता की थी 5 साल हमने सजा पाई
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस ने कहा- हमारा दिल आज तक भारी है। वह इसलिए भारी है कि पांच साल पहले अगर नेपानगर, बुरहानपुर जीत जाते तो 18 महीने की कांग्रेस की सरकार की काली रात हम नहीं देखते। पांच साल में हमने देखा कि लम्हों ने खता की थी पांच साल हमने सजा पाई। पांच सालों में बुरहानपुर का विकास नहीं हो पाया।
भाजपा विजय संकल्प रैली में उमड़ा जनसैलाब
Sadaiv Newsआमसभा के पूर्व भाजपा द्वारा विजय संकल्प विशाल रैली निकाली गई। जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थान-स्थान पर लोगों ने स्वागत मंच लगाकर स्वागत किया तो वहीं घरों, बिल्डिंग एवं अपने आंगन से भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया और विजयश्री की शुभकामनाएं दी। रैली गणपति नाका आलमगंज से प्रारंभ हुई, जो सिंधीपुरा गेट, बुधवारा, दाउदपुरा, ढोलीवाड़ा, अनाज मंडी, इकबाल चौक, सुभाष चौक होते हुए गांधी चौक पहुंचकर विशाल आमसभा में परिवर्तित हुई। विशाल आमसभा को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल तथा भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस ने संबोधित किया। जनसभा का संचालन डॉ. मनोज माने ने किया। आभार विपुल कानगो ने माना।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles