Homeराजनीतिबुरहानपुर विधानसभा में कमल के लिए ट्रक...

बुरहानपुर विधानसभा में कमल के लिए ट्रक और पंजे के लिए पतंग बनी सिरदर्द

विधानसभा चुनाव- बुरहानपुर में 12, नेपानगर में 6 प्रत्याशी मैदान में नेपानगर में कमल का स्टूल और कड़ाही बिगाड़ेंगे खेल बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव के लिए 2 नवंबर को नाम वापसी के बाद देर रात नेपानगर विधानसभा के प्रत्याशियों को आवंटित किए गए चुनाव चिन्हों की जानकारी सामने आ गई थी, लेकिन बुरहानपुर विधानसभा से खड़े […]

बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव के लिए 2 नवंबर को नाम वापसी के बाद देर रात नेपानगर विधानसभा के प्रत्याशियों को आवंटित किए गए चुनाव चिन्हों की जानकारी सामने आ गई थी, लेकिन बुरहानपुर विधानसभा से खड़े हुए उम्मीदवारों को आवंटित चिन्हों की जानकारी शुक्रवार शाम मिली। जिले की दोनों ही विधानसभाओं में चुनाव बड़े दिलचस्प होने वाले हैं।
बुरहानपुर विधानसभा में भाजपा को कमल, कांग्रेस को पंजा चुनाव चिन्ह मिला है। यहां कमल को ट्रक, पंजे को पतंग तो वहीं नेपानगर विधानसभा में कमल को कड़ाही और स्टूल दोनों से ही खतरा है। निर्दलीय प्रत्याशी दोनों ही विधानसभाओं में पार्टियों की जीत हार का गणित गड़बड़ा सकते हैं। दरअसल बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा के बागी हर्षवर्धन सिंह चौहान मैदान में हैं तो वहीं नेपानगर विधानसभा में भाजपा के बागी रतिलाल चिलात्रे भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हर्षधर्वन को ट्रक तो चिलात्रे को स्टूल चुनाव चिन्ह मिला है। अब इंतजार 17 नवंबर के दिन होने वाले मतदान और 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना का है। मतदाता किस पार्टी, व्यक्ति को पसंद करते हैं यह तब ह पता चलेगा।
बुरहानपुर विधानसभा- जानिए किस प्रत्याशी को मिला कौन सा चुनाव चिन्ह
अर्चना चिटनिस भाजपा-कमल
भैया साहेब सुनिल नायके बहुजन समाज पार्टी-हाथी
ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा कांग्रेस-पंजा
उमर मैकेनिक जय प्रकाश जनता दल-डीजल पंप
दत्तु वसंत मेढ़े आजाद समाज पार्टी कांशीराम-केतली
धु्रवराज देवानंद तायड़े वंचित बहुजन अघाड़ी-गैस सिलेंडर
नफीस मंशा खान एआईएमआईएम-पतंग
दादा साहेब वामनराव ससाने बहुजन मुक्ति पार्टी-कोट
कैलाश वाघे निर्दलीय-पेन निब वीथ सेवन रेस
भूषण पाठक निर्दलीय-गलास टम्बलर
मोहम्मद हनीफ निर्दलीय-बैटरी टॉर्च
हर्षवर्धन सिंह चौहान निर्दलीय-ट्रक

नेपानगर विधानसभा-किन्हें कौन सा मिला चुनाव चिन्ह
गेंदु बाई कांग्रेस-पंजा
दिलीप कास्डेकर बहुजन समाज पार्टी- हाथी
मंजू दादू भाजपा-कमल
रविंद्र बुधा सोनवणे वंचित बहुजन अघाड़ी- गैस सिलेंडर
बिलरसिंह जमरा निर्दलीय-कड़ाही
रतिलाल भाउलाल चिलात्रे निर्दलीय-स्टूल

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles