Homeमध्यप्रदेशMP Election 2023: सियासी घमासान- बागी हर्षवर्धन...

MP Election 2023: सियासी घमासान- बागी हर्षवर्धन के समर्थन में 200 से ज्यादा भाजपा पदाधिकारियों ने दिए पार्टी से इस्तीफे 

जिलाध्यक्ष के पास पहुंचे तो एक साथ इतने पदाधिकारियों को देखकर चौंकें, कहा-कोर कमेटी की बैठक में करेंगे चर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा हम भाजपा के खिलाफ नहीं प्रत्याशी का चयन गलत किया गया बुरहानपुर। म.प्र. की सबसे चर्चित बुरहानपुर विधानसभा में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे स्व. […]

बुरहानपुर। म.प्र. की सबसे चर्चित बुरहानपुर विधानसभा में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे स्व. नंदकुमारसिंह चौहान नंदू भैया के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस को टिकट दिया। इसकी नाराजगी कार्यकर्ताओं के मन में है और विरोध कम होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा रहा है। यही वजह है कि पहले 12 पार्टी पदाधिकारियों ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे दिए थे तो वहीं अब करीब 200 से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफे दे दिए।
गौरतलब है कि बुरहानपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजपा के बागी प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान के समर्थन में एक दिन पहले 12 से अधिक पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए थे। वहीं शुक्रवार दोपहर 2 बजे भी काफी संख्या में पदाधिकारी, नेता एकत्रित हुए और संजय नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां करीब 200 से अधिक भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे को सामूहिक रूप से इस्तीफे दे दिए। इसमें कईं मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि आदि शामिल हैं। भैया तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। भाजपा को जिंदा कौन रखेगा हम रखेंगे हम रखेंगे जैसे नारे लगाए गए। इससे पहले सभी अटल स्मृति स्थल पहुंचे और अटल जी की समाधि पर नमन किया।
इतनी सारी भीड़ देखकर चौंकें जिलाध्यक्ष
दोपहर 2 बजे एक साथ इतनी भीड़ देखकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे चौंक गए। उन्होंने कहा भी कि ऐसी उम्मीद नहीं थी कि इतने लोग एक साथ आएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कोर कमेटी के सदस्यों से चर्चा करेंगे। कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की भावनाओं से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया है। हमारी ओर से फोटो आदि के साथ जानकारी भेजी जाती है। कार्यकर्ताओं की प्रत्याशी के प्रति नाराजी है। कल भी कुछ लोगों ने इस्तीफे दिए थे। आज भी कुछ कार्यकर्ता यहां आए। उन्होंने इस्तीफे दिए। निर्णय करने का अधिकार प्रदेश स्तर का है।
1980 जैसी स्थिति बनाएंगे, आगे कार्यकर्ता भी देंगे इस्तीफे
भाजपा पदाधिकारियों के साथ आए निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा- इस्तीफों की तो झड़ी लगेगी और स्थिति तो हम 1980 जैसी बनाएंगे जबकि भाजपा का नवीन गठन हुआ था। बुरहानपुर से झल कपट वाले नेता जो घुसकर बैठे हैं उनको बाहर करके बहुत जल्द एक पुनः साफ सुथरी भारतीय जनता पार्टी बनाएंगे। आज बहुत सारे लोगों ने इस्तीफे दिए हैं। अभी पदाधिकारियों के इस्तीफे आए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा हमारे लेटर को पढ़कर वह भावनाओं को समझ पा रहे हैं। मैं जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों से कहूंगा कि अगर वह कह दें कि उन्होंने टिकट सही दिया है तो मैं मान जाउंगा।
इन्होने दिए पार्टी से इस्तीफे-
-युवराज महाजन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शाहपुर, विनोद राव पाटिल पार्षद और श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष, महेश सिंह सूर्यकांत सिंह चौहान जिला कार्यकारिणी सदस्य, अनिरूद्ध पारीख अध्यक्ष श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल, लक्ष्मण महाजन जिला महामंत्री, विनोद चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग, विनोद इंगले भाजपा नेता, दिनेश चौधरी पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो, सुनील महाजन, आकाश लाखवानी, संकेत सिंह चौहान, महेश सोनवणे सोशल मीडिया भाजयुमो, प्रदुम्मन बेदरकर उपाध्यक्ष श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल, अंकित टिल्लानी उपाध्यक्ष श्यामाप्रसाद युवा मोर्चा, दीपक पवार उपाध्यक्ष भाजयुमो, अमन मेहरा, पवन मांडे आईटी सेल सह संयोजक, धनराज चौधरी युवा मोर्चा मंडल मंत्री, मयूर पाटिल मंडल उपाध्यक्ष, सुभाष कोली अंत्योदय जिला समिति सदस्य, दीपक चौधरी शाहपुर मंडल उपाध्यक्ष, हिदायतउल्ला जैनाबाद, रूपेंद्र धामंदेकर मंडल उपाध्यक्ष, आदित्य काजले सह सोशल मीडिया प्रभारी, देवाशीष आसखड़के मंडल उपाध्यक्ष, यशवंत भास्कर, जिगर जंगाले उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, धनराज प्रभाकर गावंडे किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, प्रदीप पाटिल जिला प्रभारी किसान मोर्चा, अश्विन मारकंडे पार्षद प्रतिनिधि, पुष्पेंद्र बाविस्कर, प्रशांत डोले मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा, योगेश नेरकर आदि ने सामूहिक रूप से इस्तीफे सौंपे।
…..

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles