Homeमध्यप्रदेशचतुष्कोणीय मुकाबला- बुरहानपुर में 2, नेपानगर विधानसभा...

चतुष्कोणीय मुकाबला- बुरहानपुर में 2, नेपानगर विधानसभा में तीन प्रत्याशियों ने वापस उठाए नामांकन 

बागियों के कारण बिगड़ेगा खेल, नेपानगर में भाजपा महामंत्री ने नहीं उठाया नामांकन फॉर्म बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में बागी ही पार्टियों का खेल बिगाड़ने में लगे है। जिले में 20 अक्टूबर से नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। 30 अक्टूबर तक नामांकन जमा किए गए थे। 31 अक्टूबर को नामांकनों की समीक्षा […]

  • बागियों के कारण बिगड़ेगा खेल, नेपानगर में भाजपा महामंत्री ने नहीं उठाया नामांकन फॉर्म

बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में बागी ही पार्टियों का खेल बिगाड़ने में लगे है। जिले में 20 अक्टूबर से नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। 30 अक्टूबर तक नामांकन जमा किए गए थे। 31 अक्टूबर को नामांकनों की समीक्षा हुई और 2 नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख थी। इसके साथ ही जिले की दो विधानसभाओं बुरहानपुर और नेपानगर की स्थिति साफ हो गई है। बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा बागी हर्षवर्धन सिंह चौहान ने नाम वापस नहीं लिया और निर्दलीय चुनाव में खड़े हैं तो वहीं नेपानगर विधानसभा से भाजपा के बागी और भाजपा जिला महामंत्री रतिलाल चिलात्रे ने नामांकन दाखिल किया था। शाम 4 बजे तक की स्थिति के अनुसार उन्होंने भी नामांकन वापस नहीं लिया। बुरहानपुर विधानसभा में चतुष्कोणीय मुकाबला है। कांग्रेस के सामने कांग्रेस के ही बागी नफीस मंशा हैं तो भाजपा के सामने भाजपा के ही बागी हर्षवर्धन सिंह चौहान है। इस तरह यहां चतुष्कोणीय मुकाबला है।
22 नामांकन फॉर्म हुए थे जमा
बुरहानपुर विधानसभा में पहले जमा हुए 22 नामांकन फॉर्म में से कुल 17 एक्सेप्ट हुए। तीन पहले रिजेक्ट हो चुके थे जबकि 2 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। जबकि नेपानगर विधानसभा में कुल 13 नामांकन जमा हुए थे। 8 एक्सेप्ट हुए 2 रिजेक्ट हुए थे। 3 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया।
जानिए कैसे कटेंगे वोट-कांग्रेस के सामने एआईएमआईएम तो भाजपा में बागी प्रत्याशी मुश्किल
विधानसभा चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो गई है। बुरहानपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस के सामने भाजपा के ही बागी हर्षवर्धन सिंह चौहान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इधर कांग्रेस में ठाकुर सुरेंद्र सिंह के विरोध में कईं बड़े नेता प्रचार नहीं कर रहे है तो वहीं पूर्व नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नफीस मंशा कांग्रेस से बगावत कर एआईएमआईएम से टिकट ले आए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी करेंगे। ऐसा ही कुछ नेपानगर विधानसभा में हो रहा है। यहां कुछ नेता गेंदु बाई को टिकट दिए जाने के समय से ही विरोध में थे। गांव गांव उनके पुतले जले थे तो वहीं भाजपा में भाजपा के ही जिला महामंत्री को पार्टी मना नहीं पाई और वह निर्दलीय मैदान में डटे हुए हैं। पार्टी ने मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।
नाम वापसी के बाद बुरहानपुर विधानसभा की स्थिति
कांग्रेस- ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया
भाजपा- अर्चना चिटनिस
एआईएमआईएम-नफीस मंशा खान
निर्दलीय- ध्रुवराज- वामनराव ससाने, हर्षवर्धन सिंह चौहान, कैलाश वाघे, मोहम्मद हनीफ, भीका पासी, भूषण पाठक
आजाद समाज पार्टी कांशीराम- दत्तु मेढ़े
जयप्रकाश जनता दल- उमर खान
बहुजन समाज पार्टी- भैया साहेब सुनिल नायके
इन्होंने फॉर्म वापस उठाया-
– जहीरउद्दीन, प्रियांक सिंह ठाकुर
इनके पहले हुए थे रिजेक्ट-
– फरीद काजी, नारायण चंदेल, लय श्री ठाकुर
नाम वापसी के बाद नेपानगर विधानसभा की स्थिति-
कांग्रेस- गेंदु बाई
भाजपा- भाजपा मंजू दादू
बहुजन समाज पार्टी- दिलीप कास्डेकर
निर्दलीय- रविंद्र बुधा सोनवणे, बिलरसिंह जमरा, रतिाल भाउलाल चिलात्रे
इन्होंने नामांकन वापस लिया
– बबीता भारत सिंह वास्कले, उषा, रामगोपाल राजकुमार अखंडे
इनके पहले हुए थे रिजेक्ट
– प्रेमसिंह जमरा, नंदकिशोर धांडे

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles