राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

MP Election 2023- कांग्रेस में पहला विकेट गिरा, युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष को किया निष्कासित, बड़े नेताओं पर अब तक कार्रवाई नहीं

भाजपा में भी केवल चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशियों पर हुई है कार्रवाई, पार्टी को भेजी गई है रिपोर्ट बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संल्गन पाए जाने पर इस बार कार्रवाई में खासी देरी हो रही है। यह हाल भाजपा, कांग्रेस दोनों ही पार्टियों का है। कांग्रेस में सोमवार को

On: November 6, 2023 8:43 PM
Follow Us:
  • भाजपा में भी केवल चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशियों पर हुई है कार्रवाई, पार्टी को भेजी गई है रिपोर्ट

बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संल्गन पाए जाने पर इस बार कार्रवाई में खासी देरी हो रही है। यह हाल भाजपा, कांग्रेस दोनों ही पार्टियों का है। कांग्रेस में सोमवार को पहली बार कार्रवाई हुई है। मप्र युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने युवक कांग्रेस बुरहानपुर विधानसभा अध्यक्ष नजीर अंसारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि मप्र युवक कांग्रेस को यह तथ्यात्मक जानकारी मिली है जिसमें आपको पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त पाया गया है जिसे घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी माना जाता है। इसलिए आपको दायित्वों से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। वहीं बुरहानपुर विधानसभा में अभी भी कईं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पार्टी के ही प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह के जनसंपर्क से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन पार्टी ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं दूसरी भाजपा में भी अब तक केवल 2 लोगों पर कार्रवाई हुई है। बुरहानपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान और नेपानगर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे रतिलाल चिलात्रे को पार्टी ने निष्कासित किया था। हालांकि इससे पहले ही उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
महापौर चुनाव हारीं शहनाज अंसारी को बनाया जबलपुर का चुनाव प्रचार प्रसार प्रभारी
मप्र कांग्रेस कमेटी ने महापौर चुनाव प्रत्याशी रहीं कांग्रेस नेत्री शहनाज अंसारी को जबलपुर का प्रचार प्रसार प्रभारी बनाया है। इसे लेकर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह की ओर से सोमवार को पत्र जारी किया गया जिसमें कहा गया कि प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर आपको विधानसभा क्षेत्र 97 जबलपुर पूर्व का प्रचार प्रसार प्रभारी का दायित्व सौंपा जाता है।
इधर, प्रचार प्रसार में लगे प्रत्याशी
इधर, बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा में भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा भी लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। सोमवार को बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार अर्चना चिटनिस ने घर घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने शहर के डाकवाड़ी, महर्षि दयानंद वार्ड, राजपुरा वार्ड में जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह द्वारा भी शहर में जनसंपर्क किया गया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन नंदकुमार सिंह चौहान ने बुरहानपुर विधानसभा के ग्राम इच्छापुर, वारोली भोटा में जनसंपर्क किया। इसी तरह नेपानगर विधानसभा में भाजपा की मंजू दादू, कांग्रेस की गेंदु बाई द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है। साथ ही निर्दलीय भी लगातार फील्ड में पहुंच रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser