राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

MP ELECTION 2023- निजी संपत्ति पर लगे बैनर, पोस्टर निगम के सब इंजीनियर ने निकलवाए, थाने में शिकायत, एफएसटी की टीम तहसीलदार ने बनाया पंचनामा

उपनगर लालबाग की मामू कॉलोनी गुलाबगंज में लगे थे निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान के बैनर पोस्टर बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक सरगर्मी, आरोप प्रत्यारोप आदि का दौर तेज हो गया है। कहीं पोस्टर, बैनर हटाने की राजनीति चल रही है तो कहीं नेताओं के बयान सामने आ

On: November 11, 2023 8:15 PM
Follow Us:
  • उपनगर लालबाग की मामू कॉलोनी गुलाबगंज में लगे थे निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान के बैनर पोस्टर

बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक सरगर्मी, आरोप प्रत्यारोप आदि का दौर तेज हो गया है। कहीं पोस्टर, बैनर हटाने की राजनीति चल रही है तो कहीं नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उपनगर लालबाग का सामने आया है।
दरअसल उपनगर लालबाग की मामू कॉलोनी में शनिवार दोपहर सरकारी संपत्ति से बैनर, पोस्टर आदि हटाए जा रहे थे। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि उनकी निजी संपत्ति से भी बैनर, पोस्टर हटाए गए। मामला थाने तक पहुंचा। तब एसएसटी टीम ने शिकायत के आधार पर पंचनामा बनाया है।
आरोप-बैनर, पोस्टर खींचकर फाड़ दिए गए
इस दौरान मामू कॉलोनी गुलाबगंज निवासी अमीरूद्दीन रजा ने शिकायत की कि मेरे घर के बाहर लगे निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान के बैनर खींचकर फाड़ दिए गए। मेरी निजी संपत्ति पर बैनर लगे थे। कुछ देर बाद पूर्व निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला लालबाग थाने पहुंचे और कहा मुझे कार्यकर्ताओं का फोन आया कि कुछ लोग पोस्टर, बैनर पोस्टर निकाल रहे। पता चला निगम का सब इंजीनियर यह कर रहा है। यहां उसने स्वीकारा कि सरकारी संपत्ति से हम बैनर, पोस्टर निकाल रहे हैं इस दौरान गलती से बैनर निकाल लिया। तारवाला ने आरोप लगाए कि केवल व्यक्ति विशेष के ही झंडे बैनर निकाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा-एक निजी कॉलेज की गाड़ी भी पकड़ी गई, लेकिन टीम पहुंचती उससे पहले वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
यह बोले अफसर-
– मामले में लालबाग थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन ने कहा- सरकारी संपत्ति पर बैनर पोस्टर लगे होते हैं। वही हटाए जा रहे थे। एक व्यक्ति ने आपत्ति ली तब एफएसटी टीम और तहसीलदार पहुंचे। दोनों पक्ष आ गए थे। पंचनामा बनाया गया है।
– तहसीलदार रामलाल पगारे ने कहा-एफएसटी की टीम द्वारा सरकारी संपत्ति पर लगे बैनर पोस्टर को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान त्रुटीवश निजी संपत्ति पर लगे बैनर निकाल लिए गए थे। थाने पर आए और पंचनामा बनाया गया। संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत टीम बैनर, पोस्टर निकाल सकती है। जहां से भी शिकायत आ रही है हम पारदर्शिता से कार्रवाई कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser