Homeबुरहानपुरसिंधी बस्ती चौराहे से हटेगा अतिक्रमण; सर्विस...

सिंधी बस्ती चौराहे से हटेगा अतिक्रमण; सर्विस रोड, ड्रेनेज और फुटपाथ भी बनेंगे

महापौर माधुरी पटेल ने अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक

  • शनवारा चौराहा से लालबाग थाना तक बनेगी सीसी रोड, चरणबद्ध तरीके से होगा निर्माण

बुरहानपुर। शहर की प्रमुख सड़कों को मजबूत और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर निगम ने कदम तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में शनवारा चौराहा से लालबाग थाना तक प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण को लेकर नगर निगम के एमआईसी हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर माधुरी अतुल पटेल ने की, जिसमें लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की रूपरेखा, गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Sadaiv News
नगर निगम के एमआईसी हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। पहले सड़क के एक हिस्से का निर्माण पूरा कर उसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा, उसके बाद दूसरी साइड का काम शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान पांडरोल पुलिया पर विशेष वीआरसी (कंक्रीट) लेयर बिछाई जाएगी। इससे पुलिया के दोनों सिरों का लेवल बराबर हो सकेगा और वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम हो जाएगी।

सिंधी बस्ती चौराहे से हटेगा अतिक्रमण

बैठक में यह भी तय किया गया कि सिंधी बस्ती चौराहे पर सड़क की स्पष्ट मार्किंग कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इससे सड़क चौड़ी और व्यवस्थित बनेगी तथा यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

सड़क के साथ होगा समग्र अधोसंरचना विकास

सड़क निर्माण के साथ-साथ नगर निगम द्वारा क्षेत्र में समग्र अधोसंरचना विकास कार्य भी किए जाएंगे। इसके तहत शनवारा चौराहा से लालबाग रेलवे स्टेशन तक सर्विस रोड का निर्माण, रोड साइड ड्रेनेज सिस्टम, यूटिलिटी डक्ट, व्यवस्थित फुटपाथ, ड्रेनेज लाइन, विद्युत पोल की स्थापना, आधुनिक साइनेंज और स्ट्रीट फर्नीचर जैसे कार्य भी किए जाएंगे। इससे नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

समयसीमा और गुणवत्ता पर जोर

महापौर माधुरी अतुल पटेल  ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इसे प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।

बैठक में पूर्व महापौर अतुल पटेल, आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री पद्मा रेखा श्रीवास्तव, उपयंत्री अश्विनी सोनवीज, कैलाश तायड़े, निगम सहायक यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन, जनसंपर्क अधिकारी हरिश मोरे सहित नगर निगम के इंजीनियर और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles